
आयरलैंड के बल्लेबाज ने किया कमाल
Asia Cup Records: एशिया कप 2022 का बिगुल बज चुका है और यह 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होने जा रहा है। पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे यूएई शिफ्ट कराने का फैसला लिया गया। पहला मैच अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वहीं एशिया कप के इतिहास पर नजर डालें तो 1984 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट के 11 सीजन अब तक खेले जा चुके हैं और 12वां सीजन 27 अगस्त से शुरू होने वाला है। टीम इंडिया एशिया कप की एक सफल टीम है जिसमें कुल 7 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इस दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन आज हम एशिया कप में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं
3) Virat Kohli:
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने एशिया कप में 16 मैच खेलते हुए 766 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट के बल्ले से दो अर्ध शतक और तीन शतक भी निकले हैं।
यह भी पढ़ें: इन 3 क्रिकेटरों की जर्सी हो चुकी हैं रिटायर
2) Rohit Sharma:
भारतीय टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। एशिया कप में खेले गए 27 मुकाबलों में रोहित ने कुल 883 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित के बल्ले से 7 अर्धशतक और एक शतक निकला है। एशिया कप में रोहित ने 111 रनों की नाबाद पारी भी खेली है।
1) Sachin Tendulkar:
क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। वह भारत की तरफ से एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह शीर्ष पर मौजूद है। 23 मैच खेलते हुए सचिन ने कुल 971 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक और 2 शतक भी निकले हैं।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान
Updated on:
20 Aug 2022, 6:04 PM IST
Published on:
20 Aug 2022, 6:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.