
Indian Women Team for England Tour 2022
Indian Women Tour of England 2022: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आगामी इंग्लैंड दौरे के वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के बाद यह भारत की पहली द्विपक्षीय सीरीज है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर के कप्तानी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसके बाद भारतीय महिला टीम को अगले महीने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी दौरे के लिए बीसीसीआई ने 19 अगस्त को टी-20 और वनडे महिला टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं इस टीम में सबसे खास बात यह है कि सीनियर तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने टीम इंडिया में वापसी की है
झूलन गोस्वामी ने की टीम इंडिया में वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत 10 सितंबर को होने वाले T20 मैच से होगी। वही इस दौरे का अंत 24 सितंबर को होने वाले अंतिम वनडे मैच से होगा। इस दौरे पर क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी भारतीय टीम में वापसी कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा था कि वनडे विश्वकप के बाद मिताली राज और झूलन गोस्वामी का क्रिकेट करियर खत्म हो गया है लेकिन एक बार फिर 'चाकड़ा एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर झूलन गोस्वामी ने टीम इंडिया में वापसी की है।
यह भी पढ़ें: भारत बनाम ज़िम्बाब्वे दूसरा वनडे, जानें कब और कहां देख सकते है लाइव मैच
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:
टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राधा यादव, शबनेनी मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, डी हेमलता, सिमरन दिल बहादुर और किरण नवगिरे
वनडे टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, शबनेनी मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, डी हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, झूलन गोस्वामी और हरलीन देओल
Updated on:
20 Aug 2022, 8:05 AM IST
Published on:
19 Aug 2022, 11:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.