31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 3 क्रिकेटरों की जर्सी हो चुकी हैं रिटायर, नहीं पहन सकता और कोई

क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ी और उसकी जर्सी नंबर का एक अहम रोल माना जाता है। जैसे सचिन तेंदुलकर 10 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं तो वही क्रिस गेल 333 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हैं। जर्सी नंबर एक खिलाड़ी के लिए खास होती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 20 Aug 2022, 5:53 PM IST

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

क्रिकेट को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। फुटबॉल के बाद विश्व में क्रिकेट को चाहने वाले सबसे अधिक संख्या में मौजूद हैं। वहीं क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों और उनकी जर्सी का भी इतिहास बहुत पुराना है। एक खिलाड़ी के लिए उसका जर्सी नंबर बहुत खास होता है।जैसे भारतीय क्रिकेट में 10 नंबर की जर्सी का मतलब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर तो वही 7 नंबर जर्सी फिनिशर कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बताती है। एक जर्सी खिलाड़ी के करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तो वहीं कई बार ऐसा भी देखा गया है कि खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के बाद बोर्ड और टीम द्वारा उस जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया गया। यानि कि उस टीम का खिलाड़ी उस नंबर की जर्सी पहनकर खेलता दिखाई नही देगा। तो आइए आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं

1) Sachin Tendulkar

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर की जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया है। बता दें कि टीम इंडिया के लिए सचिन 10 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर जलवा बिखेरते थे। वहीं सचिन के साल 2013 में संन्यास लेने के बाद इस जर्सी को रिटायर कर दिया गया। हालांकि इसके कुछ साल बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर 10 नंबर की जर्सी पहनकर खेलते हुए दिखाई दिए। इसके बाद शार्दुल और बीसीसीआई की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद इस 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान


2) Phillip Hughes

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की 64 नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया है। गौरतलब है कि साल 2014 में सिर पर गेंद लगने के बाद फिलिप ह्यूज की मौत हो गई थी, वह 64 नंबर की जर्सी पहनकर क्रिकेट खेलते थे। फिलिप की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 64 नंबर की जर्सी उनके सम्मान में हमेशा के लिए रिटायर कर दी। अब कोई भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी 64 नंबर की जर्सी पहन के मैदान पर खेलते हुए दिखाई नहीं देगा।


3) Paras Khadka

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान पारस खड़का की जर्सी को भी रिटायर कर दिया गया है। बता दें कि उन्होंने नेपाल के लिए साल 2018 से लेकर 2019 तक शानदार खेल दिखाया था और साल 2021 में पारस ने जब सन्यास लिया तो नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने पारस के सम्मान में 77 नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया। यानी कि इसके बाद आप कोई भी नेपाली खिलाड़ी 77 नंबर की जर्सी में आपको खेलता को दिखाई नहीं देगा।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल