31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट को अलविदा कहेंगी झूलन गोस्वामी, इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगी आखिरी मुकाबला

भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा करेंगी। सूत्रों के अनुसार आगामी इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में वह आखरी बार भारतीय टीम के लिए खेलती हुई नजर आएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 20 Aug 2022, 8:04 PM IST

jhulan_goswami.jpg

Jhulan Goswami

अनुभवी महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी इंग्लैंड दौरे के बाद क्रिकेट से संन्यास लेंगी। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज, उनके आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज साबित होगी। बता दें कि सितंबर में भारतीय महिला टीम तीन मैचों की टी-20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर होगी। बीसीसीआई ने बीते शुक्रवार को इस दौरे के लिए टीम का भी ऐलान किया है। है लेकिन अब झूलन गोस्वामी के लिए इंग्लैंड दौरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक आखरी दौरा साबित होगा। बता दें कि वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली वह पहली गेंदबाज हैं। झूलन के नाम 252 वनडे विकेट दर्ज हैं

बीसीसीआई अधिकारी ने झूलन गोस्वामी को इस बारे में पहले ही बता दिया था कि युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चलते यह दौरा उनके लिए आखिरी द्वारा साबित होगा। बता दें वह आखिरी बार वह भारत के लिए मार्च में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेली थी जहां भारतीय टीम को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि झूलन गोस्वामी ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 19 साल की उम्र में की थी। अभी झूलन गोस्वामी (jhulan goswami age) की उम्र 39 साल है।

यह भी पढ़ें: इन 3 क्रिकेटरों की जर्सी हो चुकी हैं रिटायर

झूलन ने भारत के लिए 2002 से लेकर अब तक 12 टेस्ट, 68 टी20 और 201 वनडे मुकाबले खेल चुकी हैं। साथ ही वह भारतीय महिला टीम के लिए 6 क्रिकेट वर्ल्ड कप भी खेल चुकी हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी की है। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की T20 सीरीज की शुरुआत 10 सितंबर को होगी। इसके बाद 13 और 15 को दूसरा व तीसरा T20 मुकाबला खेला जाएगा। वहीं 18 सितंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी जबकि 21 और 24 सितंबर को दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने Asia Cup में बनाए सबसे ज्यादा रन

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:

T20I स्क्वॉडः
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, राधा यादव, शब्बिनेनी मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, डी हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, किरण नवगिरे

ODI स्क्वॉडः हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, स्नेह राणा, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, शब्बिनेनी मेघना, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, डी हेमलता, सिमरन दिल बहादुर, झूलन गोस्वामी, हरलीन देओल.