क्रिकेट

कोहली को पीछे छोड़ नंबर-1 बल्लेबाज बने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ वनडे में सबसे कम पारियों में 14 शतक लगाने का कारनामा अपने नाम कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2021, 4:03 PM IST
babar_azam.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम के वर्तमान कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। बाबर आजम एक के बाद एक कोहली के रिकॉर्ड्स तोड़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। बाबर ने यह उपलब्धि 52 पारियों में हासिल की। वहीं कोहली ये कारनामा 56 पारियों में कर सके थे।

बाबर आजम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में फ्लॉप होने के बाद बाबर आजम ने धमाकेदार वापसी करते हुए अपना 14वां वनडे इंटरनेशनल शतक ठोक दिया। बाबर ने सबसे कम पारियों में 14 वनडे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बाबर आजम ने 81 पारियों में 14 वनडे इंटरनेशनल शतक जड़ दिए हैं।

कोहली से आगे निकले बाबर
बाबर आजम ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वनडे इंटरनेशनल में कोहली (Virat Kohli) ने 103 पारियों में 14 शतक लगाए हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला ने 84 पारियों में ये कारनामा किया है।

नंबर-1 बल्लेबाज बने बाबर आजम
बाबर आजम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 139 गेंदों पर 158 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 332 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन उसे 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

179 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाक में दम करते हुए 179 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। मोहम्मद रिजवान ने इस दौरान 58 गेंदों पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली तो बाबर आजम ने भी अपना 14वां शतक पूरा किया।

Updated on:
14 Jul 2021, 4:03 PM IST
Published on: