29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के लिए श्रीलंका दौरा वापसी के लिए अंतिम मौका, नहीं तो खत्म हो सकता है कॅरियर!

यह सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। यहां टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 के मुकाबले खेलने हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jul 2021, 3:05 PM IST

team_india.png

श्रीलंका दौरे के टीम इंडिया की टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ कई सीनियर खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन हैं और टीम का कोच राहुल द्रविड को नियुक्त किया गया है। पहले यह सीरीज 13 जुलाई को शुरू होनी थी, लेकिन श्रीलंकाई टीम में कोरोना के मामले आने के बाद इसके शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं। अब यह सीरीज 18 जुलाई से शुरू होगी। यहां टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 के मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव सहित कई दिग्गजों को शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों के लिए यह दौरा बहुत अहम होने वाला है। अगर इस दौरे में इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो इनका इंटरनेशनल कॅरियर खत्म हो सकता है। जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।

युजवेंद्र चहल:
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से औसत रहा है। पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के पहले ती मैचों में चहल टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए। इसके बाद बचे दो मैच में राहुल चाहर को मौका दिया गया। वहीं श्रीलंका दौरे पर राहुल चाहर को भी शामिल किया गया है। ऐसे में अगर श्रीलंका दौरे पर अगर युजवेंद्र चहल ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और राहुल चाहर ने अच्छा प्रदर्शन किया तो टीम इंडिया में चहल की जगह चाहर को जगह मिल सकती है।

मनीष पांडे:
मिडिल ऑर्डर बैट्समैन मनीष पांडे को भी श्रीलंका दौरे के लिए टीम में जगह मिली है। हालांकि पिछले कुछ सयम में उनके प्रदर्शन में लगातार कमी देखने को मिली है। वर्ष 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले मनीष पांडे ने पिछले 6 सालों में 26 वनडे और 39 टी20 मैच ही खेले हैं। उन्होंने वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं। वहीं टी20 में तीन अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में अगर मनीष पांडे ने श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उन्हें आगे टीम में जगह मिलना मुश्किल होगी।

यह भी पढ़ें— श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम को राणातुंगा ने दूसरे स्तर की टीम करार दिया

कुलदीप यादव:
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव भी श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में हैं। हालांकि पिछले एक वर्ष से कुलदीप यादव खराब फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2021 में भी यादव को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं दिया। ऐसे में कुलदीप यादव को इस दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कुलदीप ने 63 वनडे में 105 जबकि 21 टी20 इंटरनेशनल में 39 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें— आज ही के दिन युवराज सिंह और कैफ ने लॉर्ड्स में दिलाई थी भारत को ऐतिहासिक जीत

संजू सैमसन:
मौजूदा आईपीएल सीजन में राजस्थान राॅयल्स केे कप्तान संजू सैमसन वैसे तो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में भी निरंतरता नहीं है। लिमिटेड ओवर में के.एल राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल में अच्छी शुरुआत की है। ऐसे में टीम इंडिया में आगे जगह बनाए रखने के लिए सैमसन को श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

दीपक चाहर:
फास्ट बॉलर दीपक चाहर टीम इंडिया से बाहर हो गए थे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं लिया गया। वहीं टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, माेहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या जैसे गेंदबाज हैं। ऐेसे में दीपक चाहर को श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदशन करना होगा। जिससे कि वे आगे भी टीम का हिस्सा बने रहे।