30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम को राणातुंगा ने दूसरे स्तर की टीम करार दिया

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जु्न रणतुंगा ने भारतीय टीम बी के साथ श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खेलने पर आपत्ति जताई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 2 Jul 2021, 10:38 PM IST

arjun_rantunga.jpg

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे स्ट्रिंग की टीम करार दिया है। राणातुंगा ने अपने देश के बोर्ड की दूसरे दर्जे की भारतीय टीम के साथ सीरीज खेलने को लेकर आलोचना की। राणातुंगा ने श्रीलंका मीडिया से कहा, ‘भारतीय टीम जो श्रीलंका आई है वो उनकी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं है। यह दूसरे स्तर की टीम है। क्या यह बात हमारे खेल मंत्री और क्रिकेट प्रशासक को नहीं पता थी।’

यह खबर भी पढ़ें:—जब धोनी को गुस्सा दिलाना कनेरिया को पड़ गया था भारी, माही ने स्टेडियम के बाहर पहुंचाई थी बॉल

'भारतीय बी टीम के साथ श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी'
रणतुंगा ने कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट भले ही गिर गया हो, लेकिन क्रिकेट देश होने के नाते हमारी एक पहचान और सम्मान है। हमें भारतीय बी टीम के साथ खेलने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को नहीं भेजना चाहिए।’ शिखर धवन, क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ही भारतीय सीमित ओवर टीम के नियमित रूप से सदस्य रहे हैं। श्रीलंका दौरे पर आए कई खिलाड़ियों ने ज्यादा सीमित ओवर के मुकाबले नहीं खेले हैं और कुछ खिलाड़ियों ने अभी तक डेब्यू भी नहीं किया है।

टीम इंडिया का क्वारंटीन टाइम खत्म
धवन के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को रूम क्वारंटीन खत्म किया और 13 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को ट्रेनिंग शुरू की। भारतीय टीम को दो से चार जुलाई तक क्वारंटीन में रहने के दौरान अभ्यास की इजाजत है। इसके बाद टीम क्वारंटीन से बाहर आ जाएगी लेकिन बायो बबल में रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें:—मिताली राज ने कोहली, रोहित और द्रविड़ को पीछे छोड़ इंग्लैंड में हासिल की ये खास उपलब्धि

राष्ट्रीय टीम के साथ पहली बार कोच के रूप में गए राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका रवाना होने से पहले कहा था कि टीम सीरीज जीतना चाहती है। उन्होंने साथ ही कहा था कि इससे टी20 विश्व कप टीम के चयन के लिए चयनकर्ताओं को कुछ विकल्प मिल सकते हैं।