30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भुवनेश्वर और चहल पर भारी पड़े पृथ्वी शॉ, जमकर लगाए चौके और छक्के, वीडियो वायरल

भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन की टीम के बीच खेले गए अभ्यास में पृथ्वी शॉ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों और शॉट्स लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 12 Jul 2021, 5:25 PM IST

prithvi_shaw.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 18 जुलाई से 3 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी। इससे पहले टीम इंडिया इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है। इस दौरान टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार पहले शानदार प्रदर्शन कर फॉर्म में होने का सबूत पेश कर चुके हैं तो अब अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने चौकों और छक्कों की बारिश कर दिखा दिया कि वह भी किसी से कम नहीं हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—कोहली की कप्तानी पर बोले सुरेश रैना: उन्होंने तो अब तक IPL भी नहीं जीता

पृथ्वी शॉ ने मचा दी खलबली
अभ्यास मैच में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर खलबली मचा दी है। यह अभ्यास मैच भुवी और शिखर धवन की टीम के बीच खेला गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मैच का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पृथ्वी शॉ चौकों और छक्कों की बारिश करते नजर आ रहे हैं।

भुवनेश्वर और चहल की जमकर की धुनाई
पृथ्वी शॉ ने जबर्दस्त फॉर्म दिखाते हुए भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल जैसे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। शॉ ने उनके खिलाफ मैदान के चारों और कई शानदार शॉट्स लगाए। इससे पहले हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और मनीष पांडे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन की टीम के बीच खेले गए पहले इंट्रा स्क्वाड मैच में भुवी ने शानदार जीत दर्ज की थी। फिलहाल श्रीलंका दौरे पर भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज होनी है
श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम में 6 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। यानी कि उनके पास डेब्यू करने का सुनहरा मौका है।

यह भी पढ़ें— सुरेश रैना ने लिया फैसला: धोनी अगर IPL 2022 में नहीं खेलेंगे तो वह भी छोड़ देंगे टूर्नामेंट

18 जुलाई से होगा वनडे सीरीज का आगाज
भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज 18 जुलाई से शुरू होनी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इस दौरे पर शिखर धवन को कप्तानी सौंपी गई है और राहुल द्रविड़ हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वनडे सीरीज 18 से लेकर 23 जुलाई के बीच खेली जाएगी तो टी20 सीरीज 25 से 29 जुलाई के बीच खेली जानी है।