टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का सम्मान क्रिकेट प्रेमी ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स भी करते हैं। धोनी और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के बीच अच्छी दोस्ती है। इनके बीच की गहरी दोस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ने एक ही दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया था। पिछले साल 15 अगस्त के दिन जब धोनी ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की तो थोड़ी देर बाद रैना ने भी अपने सन्यास का ऐलान कर दिया। अब रैना का कहना है कि अगर अगर धोनी आईपीएल में नहीं खेलेंगे तो वह भी सन्यास ले लेंगे।