29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महेन्द्र सिंह धोनी के वो पांच रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

'मिस्टर कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग पहचान दिलाई। धोनी ने अपने क्रिकेट कॅरियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 7 Jul 2021, 9:45 AM IST

MS Dhoni

MS Dhoni

महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। आज धोनी अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई, 1981 को जन्में महेन्द्र सिंह धोनी को फैंस ही नहीं क्रिकेटर्स भी बहुत सम्मान देते हैं। 'मिस्टर कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक अलग पहचान दिलाई। धोनी ने अपने क्रिकेट कॅरियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए। हालांकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी फैंस उनको मैदान पर खेलते देखने को बेकरार रहते हैं। धोनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। धोनी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन और बतौर कप्तान टीम इंडिया को कई टूर्नामेंट्स में जीत दिलाई है। आज हम आपको उनके ऐसे ही पांच रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं,जिन्हें तोड़ना आसान नहीं है।

आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान
महेन्द्र सिंह धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीती। वर्ष 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड जीता। इसके बाद वर्ष 2011 में उनकी कप्तानी ने भारत ने वनडे विश्व कप में भी जीत हासिल की। वहीं, वर्ष 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ही जीता।

वनडे में सबसे ज्यादा बार रहे नॉटआउट
धोनी ने वनडे फॉर्मेट में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। धोनी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा बार नाबाद पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड है। वह अपने वनडे कॅरियर में 84 बार नॉट आउट रहे। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलाक हैं। पोलाक 72 बार नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें— किरण मोरे का दावा-धोनी को विकेटकीपिंग कराने के लिए गांगुली से हुई थी बहस, मनाने में लगे थे 10 दिन

सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड
एमएस धोनी बेहमरीन बल्लेबाज होने के साथ कमाल के विकेटकीपर भी हैं। उनकी स्टपिंग के सभी लोग कायल हैंं। वह इतनी तेज गति से स्टंपिंग करते हैं कि बल्लेबाज को संभलने का मौका ही नहीं मिलता। धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34 बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें— नीतीश राणा का खुलासा: धोनी को 'भगवान' की तरह मानते हैं पंत, माही से तुलना पसंद नहीं

9 बार सिक्स लगाकर जीताए मैच
धोनी बड़े शॉट्स खेलने के लिए पॉपुलर रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर शॉट तो काकी फेमस है। धोनी सिक्स लगाने के लिए भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 359 सिक्स लगाए हैंं। टेस्ट में 70, वनडे में 229 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 52 सिक्स जड़े। वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक सिक्स लगाने के मामले में वह भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। वनडे में 9 मौकों पर छक्‍का जमाकर टीम को जीत दिलाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।

कप्तान के रूप में रिकॉर्ड
धोनी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा बार कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 60 टेस्ट, 200 वन-डे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इसके अलावा वो भारत के सबसे सफल कप्तानों में से भी एक हैं।