क्रिकेट

WI vs PAK: फिर शतक से चूके बाबर आजम, लेकिन एक झटके में तोड़े इमरान खान समेत चार पाकिस्‍तानी कप्‍तानों के रिकॉर्ड

Babar Azam Test Record: बाबर आजम की वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 88 रन की पारी दिसंबर 2022 न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन के बाद 35 पारियों में आई सबसे बड़ी पारी है। भले ही वह एक बार फिर शतक से चूक गए, लेकिन एक मामले में पाकिस्‍तान के नंबर-1 कप्‍तान जरूर बन गए।
2 min read
Aug 04, 2026
Babar Azam Test Record, Babar Azam run out, WI vs PAK.
वेस्‍टइंडीज के खिलाफ रन आउट हुए बाबर आजम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Babar Azam Test Record: वेस्‍टइंडीज और पाकिस्‍तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुकी पाक टीम ने दूसरे में अच्‍छा कमबैक किया है। क्‍वींस पार्क में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट में वेस्‍टइंडीज की पहली पारी 344 के जवाब में मेहमान टीम ने तीसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं। अब्‍दुल्‍ला शफीक जहां 132 रन पर नाबाद हैं, तो कप्‍तान बाबर आजम एक बार फिर शतक से चूक गए हैं। वह 88 रन के निजी स्‍कोर पर रन आउट हुए, लेकिन इससे पहले उन्‍होंने इमरान खान समेत चार पाकिस्‍तानी दिग्‍गज कप्‍तानों के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

बतौर कप्तान सबसे ज्‍यादा बल्‍लेबाजी औसत में सबसे आगे निकले बाबर आजम

पाकिस्‍तान के मौजूदा टेस्‍ट कप्‍तान ने बल्‍लेबाजी औसत के मामले में इमरान खान समेत चार पाकिस्‍तानी कप्‍तानों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कम से कम 1000 टेस्‍ट रन बनाने के मामले अब वह सबसे ज्‍यादा औसत वाले कप्‍तान बन गए हैं। इस मैच से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्‍तान सलीम मलिक के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 52.35 के औसत से बतौर कप्‍तान 1047 रन बनाए थे। उनके बाद इमरान खान ने 52.35 के औसत से 2408 रन, इंजमाम-उल-हक ने 52.10 के औसत से 2397 रन और मिस्‍बाह-उल-हक ने 51.39 के औसत से 4214 रन बनाए थे। अब बाबर ने 52.66 के औसत से 1896 रन बनाते हुए इन सभी को पीछे छोड़ दिया है।

टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तानों का बल्‍लेबाजी औसत (कम से कम 1000 रन)

रैंकखिलाड़ीरनबल्लेबाजी औसत
1बाबर आजम1896*52.66
2सलीम मलिक104752.35
3इमरान खान240852.34
4इंजमाम-उल-हक239752.10
5मिस्बाह-उल-हक421451.39

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीरन आउट
जावेद मियांदाद8
बाबर आजम*7
अजहर अली7
वसीम अकरम7

वेस्टइंडीज में पाकिस्तान के लिए टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

क्रमसाझेदारीविकेटरनस्थानसाल
1इमरान नज़ीर / मोहम्मद वसीम1st219ब्रिजटाउन2000
2अब्दुल रज्जाक / इंजमाम-उल-हक6th206जॉर्जटाउन2000
3अब्दुल्ला शफीक / बाबर आजम3rd183*पोर्ट ऑफ स्पेन2026
4सईद अहमद/वजीर मोहम्मद3rd169पोर्ट ऑफ स्पेन1958
Updated on:
04 Aug 2026 10:01 pm
Published on:
04 Aug 2026 10:01 pm