क्रिकेट

आखिरी ओवर में चाहिए थे 35 रन, आयरलैंड के खिलाड़ी जॉन ग्लास ने 6 छक्के लगाकर खत्म कर दिया मैच

आयरलैंड के खिलाड़ी जॉन ग्लास (John Glass) ने एक लोकल टूर्नामेंट में एक ही ओवर में 6 सिक्स लगाने का कारनामा कर दिखाया है। ग्लास अभी केवल 21 साल के ही हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2021, 3:21 PM IST
john_glass.jpg

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। युवराज के अलावा भी कई खिलाड़ी इस कारनामे को दोहरा चुके हैं, लेकिन हाल ही एक क्रिकेटर ने एक ओवर में 6 सिक्स लगाने का कारनामा कर दिखाया है।

आयरलैंड के खिलाड़ी जॉन ग्लास ने किया बड़ा कारनामा
आयरलैंड के खिलाड़ी जॉन ग्लास (John Glass) ने एक लोकल टूर्नामेंट में एक ही ओवर में 6 सिक्स लगाने का कारनामा कर दिखाया है। ग्लास अभी केवल 21 साल के ही हैं। लगान वैली स्टील्स टी20 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में नॉर्दर्न आयरिश क्लब बालीमेना को क्रेगाघो के खिलाफ आखिरी ओवर में 35 रनों की जरूरत थी। तभी ग्लास में लगातार 6 छक्के जड़कर अपनी टीम को चैंपियन बना दिया।

ग्लास ने खेली नाबाद 87 रनों की पारी
आखिरी ओवर में 6 सिक्स जड़ने वाले जॉन ग्लास ने इस मैच में नाबाद 87 रन की पारी खेली थी। इस मैच से पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रेगाघो की टीम ने 7 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे। जवाब में बालीमेना ने भी 7 विकेट खोकर 148 रन बना दिए। बालीमेना को आखिरी ओवर में 35 रन चाहिए थे, तभी ग्लास ने 6 सिक्स मारकर मैच खत्म कर दिया। इस मैच को जीतने के बाद बालीमेना की टीम ने जमकर जश्न मनाया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published on: