क्रिकेट

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

Ban vs Aus 3rd ODI: तीन मैचों की ODI सीरीज में 2-0 आगे चल रही बांग्‍लादेश ने आखिरी मैच में ऑस्‍ट्रेलिया के सामने 275 रनों का लक्ष्‍य रखा। अगर मेजबान टीम जीतती है तो ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के इतिहास में उसका पहला क्‍लीन स्‍वीप होगा।

2 min read
Jun 14, 2026
Ban vs Aus 3rd ODI
बांग्‍लादेशी खिलाड़ी को आउट करने की खुशी मनाती ऑस्‍ट्रेलियाई टीम। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

Bangladesh vs Australia, 3rd ODI: बांग्‍लादेश और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की ODI सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेरे बांग्‍ला नेशनल स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर मेजबान बांग्‍लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाते हुए मेहमान टीम के सामने 275 रन का लक्ष्‍य रखा है। बांग्‍लादेश की ओर से लिटन दास, तोहिद हृदोय और मोसादेक हुसैन ने अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

बांग्‍लादेश के पास ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ क्‍लीन स्‍वीप का मौका

अगर ऑस्‍ट्रेलिया इस मैच को हार जाती है तो वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होगा, जब बांग्‍लादेश की टीम उसके खिलाफ क्‍लीन स्‍वीप करेगी, क्‍योंकि मेजबान टीम इस सीरीज में पहले ही 2-0 से आगे हैं।

बांग्‍लादेश की खराब शुरुआत

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी बांग्‍लादेश की शुरुआत खराब रही, उसने महज 2 रन के स्‍कोर पहले ओवर में ही सौम्‍या सरकार (2) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद 53 के स्‍कोर पर दूसरा झटका तंजीद हसन तमीम के रूप में लगा, वह 20 गेंदों पर 19 रन बनाकर मैट रेनशॉ का शिकार बने। फिर नजमुल हुसैन शांतो भी 61 के स्‍कोर पर 50 गेंदों पर 24 रन बनाकर रेनशॉ का दूसरा शिकार बने।

मिडिल ऑर्डर ने संभाली बांग्‍लादेश की पारी

बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर के ध्‍वस्‍त होने के बाद मिडिल ऑर्डर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारी को संभाला और मेजबान टीम को आगे बढ़ाया। लिटन दास चोट लगने से पहले अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, जिसके बाद तौहीद ह्रदोय और मोसादेक हुसैन ने मिलकर एक अहम पार्टनरशिप की। ह्रदोय ने 46वें ओवर में आउट होने से पहले 83 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मोसादेक (51 गेंदों पर 56 रन) आखिरी पलों तक असरदार रहे, और आखिर में तेजी लाकर बांग्लादेश को अच्‍दे स्कोर तक पहुंचाया।

इंजरी के बावजूद लिटन दास ने जड़ा अर्धशतक

इंजरी के बाद लिटन दास क्रीज पर लौटे और उन्होंने काफी हिम्मत दिखाई, उनकी मूवमेंट में साफ तौर पर दिक्कत होने के बावजूद उन्‍होंने मुश्किल हालात में भी हाफ सेंचुरी पूरी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ और जेवियर बार्टलेट ने दो-दो विकेट लिए तो बेन ड्वारशुइस ने विकेट निकाला।

Updated on:
14 Jun 2026 03:29 pm
Published on:
14 Jun 2026 03:11 pm