
Shakib Al Hasan Slapping Video: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन अक्सर खेल से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। शाकिब कभी अंपायर से भीड़ जाते हैं तो कभी गुस्से में स्टम्प उखाड़ कर फेंक देते हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के दौरान वे श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को 'टाइम आउट' कराने के चलते विवादों में आए थे। अब शाकिब का सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे अपने एक फैन को जोरदार थप्पड़ मरते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वायरल हो रहा वीडियो बांग्लादेश चुनाव का है। दरअसल शाकिब अल हसन अब राजनीति में किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव के दौरान शाकिब अल हसन चुनावी प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए मतदान केंद्रों पर गए। इस दौरान वहां बहुत सारे फैंस जमा हो गए और सभी ने शाकिब को घेर लिया। इस दौरान एक ब्लू शर्ट में खड़े शख्स ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और सेलफ़ी लेने की कोशिश की। जिसके बाद शाकिब अल हसन गुस्से में आ गए और पीछे मुड़कर जोर एक चांटा रसीद कर दिया।
दुर्भाग्य से, यह घटना एक कैमरे द्वारा रिकॉर्ड की गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें, शाकिब अल हसन बांग्लादेश में अवामी लीग के टिकट पर एमपी सीट मगुरा-1 के लिए राष्ट्रीय चुनाव लड़े। वह भारी अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे।