5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hong Kong Sixes: 4 साल बाद टीम इंडिया की जर्सी में दिखेंगे भुवनेश्वर कुमार, हांगकांग सिक्सेस के लिए स्कॉड में एंट्री

Team India Squad for Hong Kong Sixes: हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification
Bhuvneshwar Kumar

भुवनेश्वर कुमार और विराट कोहली (फोटो- IPL)

Bhuvneshwar Kumar Return in Indian Cricket Team: हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की एंट्री हुई है। नवंबर 2022 से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2 बार चैंपियन बनाया है। भुवनेश्वर एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे। हांगकांग सिक्सेस के जरिए फैंस को भी उन्हें दोबारा मैदान पर एक्शन में देखने का मौका मिलेगा। इस टीम में नितीश राणा और क्रुणाल पंड्या जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।

कौन सेलेक्ट करता है टीम इंडिया का स्क्वॉड?

हांगकांग सिक्सेस सबसे छोटे क्रिकेट फॉर्मेट है, जिसकी लोकप्रीयता सीजन दर सीजन बढ़ती जा रही है। पहले इस टूर्नामेंट में ज्यादातर टीम इंडिया से रिटार्ड खिलाड़ियों को मौका मिलता था लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि जो टीम चुनी गई है उसमें से किसी भी खिलाड़ी ने संन्यास नहीं लिया है।

Cricket Hong Kong इस टूर्नामेंट का आयोजन करता है। Hong Kong Sixes एक छह-ए-साइड (11 की जगह मैदान पर 6 खिलाड़ी उतरते हैं) इंटरनेशनल टूर्नामेंट है। इसमें भारत की टीम BCCI के आधिकारिक सेलेक्शन कमिटी द्वारा नहीं चुनी जाती। बल्कि BCCI के सपोर्ट से आयोजक ही भारतीय टीम का ऐलान करता है। 2026 का टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया

भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, राहुल त्रिपाठी, संशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा और टी नटराजन।

बेहद रोमांचक है टूर्नामेंट का नियम

हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट का एक खास फॉर्मेट है, जिसमें मुकाबले कम समय में पूरे होते हैं और बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों पर भी दबाव काफी ज्यादा रहता है। इसके मुकाबले 6 ओवर के होते हैं और बल्लेबाज के अर्धशतक होते ही उसे रिटायर्ड होना पड़ता है। 5 विकेट गिर जाने पर छठा बल्लेबाज अकेला बल्लेबाजी कर सकता है। इस कंडिशन में आउट होने वाला 5वां बल्लेबाज रनर बन जाता है। नो बॉल के लिए फ्री हिट नहीं होता लेकिन वाइड के लिए अतरिक्त एक रन मिलता है। पिछले सीजन पाकिस्तान ने कुवैत को हराकर अपना छठा खिताब जीता था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग