5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: तीसरे वनडे में दोनों टीमों से हुई भारी गलती, टीम इंडिया पर लगा वेस्टइंडीज से दोगुना जुर्माना, जानें पूरी कहानी

Slow Over Rate Fine IND vs WI: न्यू चंडीगढ़ में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए तीसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के लिए दोनों टीमों पर जुर्माना लगाया गया है। हालांकि भारत पर मैच फीस का 20 प्रतिशत और वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। जानें वजह...
2 min read
Google source verification
india vs west indies 3rd odi

भारत बनाम वेस्टइंडीज (फोटो- IANS)

Team India Mistake in IND vs WI 3rd ODI: शनिवार को न्यू चंडीगढ़ के PCA स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले के बाद भारत और वेस्टइंडीज की टीमों पर आईसीसी ने जुर्माना लगा दिया। धीमी ओवर गति के लिए भारतीय टीम पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दोनों टीमों को निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं करने के कारण यह सजा मिली है।

टीम इंडिया को क्यों मिली दोगुनी सजा?

आईसीसी के पैनल ऑफ मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने ये एक्शन लिया। तीसरे वनडे में समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भारत को निर्धारित समय में 4 ओवर कम और वेस्टइंडीज को 2 ओवर कम करने का दोषी पाया गया। यही वजह है कि भारत की तुलना में वेस्टइंडीज को आधी सजा मिली। ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर रेट से जुड़े अपराध के लिए निर्धारित समय में एक ओवर कम करने पर खिलाड़ी की मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सजा को मान लिया। ऐसे में इस मामले में औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

मैदानी अंपायर जयरामन मदनगोपाल और सैम नोगाज्स्की, थर्ड अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और फोर्थ अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने स्लो ओवर रेट को लेकर दोनों टीमों पर आरोप लगाए थे।

होप ने फेरी भारत की उम्मीदों पर पानी

शनिवार को वेस्टइंडीज ने कप्तान शाई होप की 162 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 351 का स्कोर खड़ा किया। जिसमें केएल राहुल ने 87 गेंदों में नाबाद 129 और रोहित शर्मा ने रोहित 85 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 92 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में विराट कोहली और शुभमन गिल का बल्ला नहीं चला। वेस्टइंडीज की तरफ से जायडेन सील्स ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि कीमो पॉल ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, एक विकेट गुडाकेश मोती के हाथ लगा।

जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेहमान टीम की शुरुआत बी अच्छी नहीं रही और जॉन कैंपबेल 10 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि शाई होप ने मैच जीतने तक मोर्चा संभालकर रखा। उन्होंने आमिर जंगू के साथ दूसरे विकेट के लिए 109 रन, शेरफन रदरफोर्ड के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन और कीमो पॉल के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। होप ने गुडाकेश मोती के साथ 29 गेंदों में 62 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।