क्रिकेट

भारत के साथ खेलने के लिए बांग्लादेश ने उठाया बड़ा कदम, इस देश का दौरा किया स्थगित

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर 2026 में होने वाली आयरलैंड सीरीज को स्थगित कर दिया है और अब भारत की मेजबानी की योजना बना रहा है। टीम का फोकस 2027 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन पर है, जहां उसे टॉप-8 में जगह बनानी होगी।

2 min read
Mar 22, 2026
PAK vs BAN 1st T20 2025 (Photo Credit- Bangladesh Cricket)

BCB Postponed Ireland Tour: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) ने सितंबर 2026 में होने वाला आयरलैंड (Cricket Ireland) के खिलाफ सीरीज को स्थगित कर दिया है। बोर्ड इस अवधि के दौरान भारत (India national cricket team) की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, जब भारत के साथ होने वाली सीरीज को 2025 से शिफ्ट कर सितंबर 2026 में किया गया था, उसी समय आयरलैंड बोर्ड से नई तारीख देने का अनुरोध किया गया था।

आयरलैंड ने 2026 में दौरे को रीशेड्यूल करने में असमर्थता जताई, जिसके बाद दोनों बोर्ड आपसी सहमति से सीरीज को टालने पर सहमत हुए। अब बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा 2027 में किसी समय आयोजित किया जा सकता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज के लिए 28 अगस्त 2026 को बांग्लादेश पहुंचेगी। वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को आयोजित होंगे।

ये भी पढ़ें

एक ही सीरीज में तीसरा कप्तान चुनने को मजबूर हुआ न्यूजीलैंड, पहली बार कमान संभालेगा ये खिलाड़ी

सीधे क्वालीफिकेशन पर नजर

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को अपने घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया है। इस जीत के बाद टीम ICC की वनडे रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गई है। टीम के 79 रेटिंग पॉइंट हैं और वह दसवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से आगे है। बांग्लादेश का फोकस अब आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2027 (ICC Cricket World Cup 2027) के लिए क्वालिफाई करने पर है। सीधे क्वालिफिकेशन के लिए टीम को 31 मार्च 2027 तक टॉप-8 में जगह बनानी होगी। अगर ऐसा नहीं होता, तो उसे क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा। आयरलैंड दौरे के टलने के बाद बांग्लादेश के पास न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के दौरे का कार्यक्रम है।

हालांकि, बांग्लादेश और भारत के रिश्ते पिछले कुछ महीनों में सामान्य नहीं रहे हैं। बांग्लादेश आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) के मैच खेलने के लिए भारत नहीं आया था और टूर्नामेंट का बहिष्कार किया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करती है या नहीं। अगर भारत का यह दौरा किसी कारण से टलता है, तो बांग्लादेश के पास क्वालिफिकेशन डेडलाइन से पहले सीमित वनडे मैच ही बचेंगे, जिससे सीधे विश्व कप में जगह बनाना टीम के लिए मुश्किल हो सकता है।

ये भी पढ़ें

150 से अधिक IPL मैच खेलकर भी खिताब नहीं जीत सके ये 5 प्लेयर्स, सैमसन-राहुल का नाम भी शामिल

Also Read
View All

अगली खबर