क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप वेन्यू विवाद में बढ़ी तकरार, भारतीय मूल के सीनियर ICC अधिकारी को बांग्लादेश ने वीजा देने से किया इनकार

Bangladesh T20 World Cup venue dispute: T20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्‍यू को लेकर चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेश ने भारतीय मूल के एक सीनियर अधिकारी को वीजा देने से मना कर दिया है। ये अधिकारी आईसीसी के उस डेलिगेशन का हिस्‍सा था, जो भारत में खेलने से मना करने के मामले को सुलझाने के लिए ढाका पहुंचा है।
2 min read
Jan 17, 2026
World Cricketers Association fight with ICC
ICC President Jay Shah (Photo Credit - IANS)

Bangladesh T20 World Cup venue dispute: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब करीबी तीन सप्‍ताह का समय बचा है, लेकिन बांग्‍लादेश का वेन्‍यू शिफ्ट करने की मांग का ड्रामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मुस्‍तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद सुरक्षा कारणों के चलते बांग्‍लादेश मैचों के वेन्‍यू शिफ्ट करने की मांग पर अड़ा हुआ है। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कहना है कि भारत में सुरक्षा चिंता जैसे कोई बात नहीं है। आईसीसी प्रतिनिधि बांग्लादेश के भारत में खेलने से मना करने के मामले को सुलझाने के लिए ढाका पहुंचे, लेकिन उस यात्रा में भी एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

भारतीय मूल के एक सीनियर आईसीसी अधिकारी को वीजा देने से इनकार

भारतीय मूल के एक सीनियर आईसीसी अधिकारी बांग्‍लादेश गए डेलिगेशन का हिस्सा थे, लेकिन बांग्लादेशी वीजा नहीं मिलने के कारण वह यात्रा नहीं कर पाए। ऐसे में एंड्रयू एफग्रेव को अकेले ही बातचीत के लिए बांग्‍लादेश जाना पड़ा है। एफग्रेव आईसीसी के एंटी-करप्शन और सिक्योरिटी के हेड हैं।

एफग्रेव पर ही अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और देश के खेल मंत्रालय के साथ बातचीत कर समझाने की पूरी जिम्‍मेदारी है। हालात मुश्किल हैं, क्‍योंकि टूर्नामेंट 7 फरवरी को शुरू हो रहा है। वहीं, बांग्लादेश ने साफ कर दिया है कि वे कोलकाता और मुंबई में होने वाले अपने चार ग्रुप मैच खेलने के लिए बॉर्डर पार नहीं करेंगे। उनकी मांग है कि टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ श्रीलंका में खेलेगी, जो भारत के साथ सह-मेजबान है।

ICC अधिकारी अकेले पहुंचे बांग्‍लादेश

एफग्रेव की यात्रा का मकसद बांग्लादेश को यह समझाना है कि भारत कोलकाता और मुंबई में होने वाले उनके चार ग्रुप मैचों के लिए पूरी सुरक्षा दे सकता है। बांग्लादेश सरकार के समर्थन से BCB ने बार-बार टीम को भारत भेजने से मना किया है। ICC की यात्रा का मकसद हालात को शांत करना था। इसके बजाय वीजा वाले मामले ने दिखा दिया है कि भारत और बांग्लादेश के बीच स्थिति कितनी तनावपूर्ण हो गई है।

डिटेल सिक्योरिटी प्लान पेश कर सकते हैं एफग्रेव

Bdnews24 के मुताबिक, एफग्रेव के एक डिटेल सिक्योरिटी प्लान पेश करने की उम्मीद है, जिसमें बताया जाएगा कि बांग्लादेश टीम को भारत में कैसे सुरक्षित रखा जाएगा और आईसीसी को क्यों लगता है कि कोई खतरा नहीं है। वह न सिर्फ बीसीबी अधिकारियों से मिलेंगे, बल्कि युवा और खेल मंत्रालय के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे।

TNCA और KCA मैच कराने को तैयार

भारत विरोधी रुख के कारण बांग्लादेश भारत में मैच नहीं खेलना चाहता। हालांकि, आईसीसी ने बीसीसीआई से सलाह करके पहले तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) और केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) दोनों से चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में बांग्लादेश के ग्रुप-स्टेज गेम की मेज़बानी की संभावना के बारे में बात की थी। दोनों एसोसिएशन ने जरूरत पड़ने पर मैचों को आयोजित करने की इच्छा जताई है।

Updated on:
17 Jan 2026 12:33 pm
Published on:
17 Jan 2026 12:33 pm