क्रिकेट

BAN vs WI 2nd Test: तौहीद हृदोय ने अपने तीसरे टेस्ट मैच में ही कर दिया कमाल, मुश्फिकुर रहीम को पछाड़ा बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Towhid Hridoy: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में तौहीद हृदोय ने शानदार दोहरा शतक ठोका। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। हृदोय ने हमवतन मुश्फिकुर रहीम का 219 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जानिए उनकी इस रिकॉर्डतोड़ पारी और मैच का पूरा हाल।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 5:09 PM IST
Bangladesh vs West Indies, 2nd Test
तौहीद हृदोय- फोटो - icc

Bangladesh vs West Indies: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तौहीद हृदोय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 356 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 386 रन बनाकर बढ़त हासिल की।

बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय का योगदान बेहद अहम रहा। उन्होंने अपने करियर का महज तीसरा टेस्ट मैच खेलते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ा और अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इस पारी के साथ ही हृदोय बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

तौहीद हृदोय ने टेस्ट क्रिकेट की एक इनिंग में 242 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इस पारी से हमवतन मुश्फिकुर रहीम के टेस्ट क्रिकेट की एक इनिंग में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा। मुश्फिकुर रहीम ने एक टेस्ट इनिंग में नाबाद 219 रन की पारी खेली थी।

बांग्लादेश के लिए टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीरनगेंदविपक्षी टीममैच की तारीख
तौहीद हृदोय242*359वेस्टइंडीज5 नवंबर 2026
मुश्फिकुर रहीम219*421जिम्बाब्वे11 नवंबर 2018
शाकिब अल हसन217276न्यूजीलैंड12 जनवरी 2017
तमीम इकबाल206278पाकिस्तान28 अप्रैल 2015
मुश्फिकुर रहीम203*318जिम्बाब्वे22 फरवरी 2020
मुश्फिकुर रहीम200321श्रीलंका8 मार्च 2013
मुश्फिकुर रहीम191341पाकिस्तान21 अगस्त 2024
मोहम्मद अशरफुल190417श्रीलंका8 मार्च 2013
मोमिनुल हक181274न्यूजीलैंड9 अक्टूबर 2013
मोमिनुल हक176214श्रीलंका31 जनवरी 2018
मुश्फिकुर रहीम175*355श्रीलंका23 मई 2022
महमूदुल हसन जॉय171286आयरलैंड11 नवंबर 2025
नजमुल हुसैन शांतो163378श्रीलंका21 अप्रैल 2021
मुश्फिकुर रहीम163350श्रीलंका17 जून 2025

खबर अपडेट हो रही है..

Updated on:
7 Nov 2026, 5:09 PM IST
Published on: