क्रिकेट

सफेद जूतों में बल्लेबाजी करना कोहली का अंधविश्वास

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kholi) भी अंधविश्वास (superstition) में विश्वास रखते हैं। वह हमेशा सफेद जूतों में क्रिकेट खेलने में विश्वास रखते हैं....  
2 min read
Oct 15, 2020
kohli.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kholi) भी अंधविश्वास (superstition) में विश्वास रखते हैं। कोहली ने इंग्लिश फुटबाल कल्ब मैनचेस्टर सिटी के कोच पेप गुआर्डियोला (pep guardiola) से इंस्टाग्राम लाइव (Instagram Live) पर बात करते हुए कहा, 'मुझे सफेद जूतों (White Shoes) में खेलना पसंद है, खासकर बल्लेबाजी के वक्त। यह मेरे लिए अंधविश्वास सा है।' 2008 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण करने वाले कोहली ने कहा, 'जब मैं बल्लेबाजी करता हूं तो यह मेरी जोन होती है। यह वो समय है जो मेरे काफी करीब होता है।'

कोहली ने गुआर्डियोला से उनके खेल के दिनों में जूते बदलने के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने कहा, 'जब मैं खेला करता था तभी जूते काले रंग के हुआ करते थे। अब काले जूते ढ़ूंढ़ना मुश्किल है। एक दिन जब मैं लाल रंग के जूते पहने थे तो सर्वश्रेष्ठ मैनेजर जॉन क्रायफ ने देखा और मुझसे जूतों को बदल काले रंग के जूते पहनने को कहा।'

गुआर्डियोला ने बताया कि कोविड-19 के कारण बिना दर्शकों के खेले जा रहे मैच दोस्ताना मैच की तरह हैं। उन्होंने कहा, लोगों के बिना यह पहले जैसा नहीं है। यह दोस्ताना मैचों की तरह हैं। हमें मैच खेलने चाहिए। चीजें रुकनी नहीं चाहिए। हम चाहते हैं जब सब कुछ सुरक्षित हो जाए तो प्रशंसक स्टेडियम में वापस लौटें। उन्होंने कहा, उनके बिना यह काफी अलग लगता है। हमें प्रशंसकों की कमी खलती है। बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेलना अजीब सा है।

Published on:
15 Oct 2020 04:54 pm
Also Read
View All
Zim vs Aus: जिम्बाब्वे ने तीसरे ODI में ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 270 रन का लक्ष्य, काइया-इर्विन और रजा ने जड़े अर्धशतक

शेफाली वर्मा के पास एशियन गेम्‍स के फाइनल में भी इतिहास रचने का मौका, निशाने पर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक T20I रन का विश्व रिकॉर्ड

Ind W vs Ban W: भारत ने T20I में तीसरी सबसे बड़ी जीत के साथ लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, शेफाली वर्मा ने बनाया अनोखा कीर्तिमान

Team India को मिला गोल्ड मेडल मैच का टिकट, Shafali Verma के शतक से सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ मिली एकतरफा जीत

INDW vs BANW: सेमीफाइनल में आई शेफाली वर्मा की आंधी, 9 छक्के उड़ाकर जड़ा भारत के लिए सबसे तेज शतक, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी