क्रिकेट

बीबीएल : खराब व्यवहार के कारण मिशेल मार्श पर जुर्माना

-बीबीएल नॉकआउट मुकाबले में अपायर के निर्णय पर नाराजगी जताने पर मिशेल मार्श पर लगा भारी जुर्माना।-मार्श ने आरोप और 5,000 डॉलर (3,64,529) के जुर्माने को स्वीकार कर लिया।
less than 1 minute read
Jan 31, 2021
mitchell_marsh.jpg

नई दिल्ली। पर्थ स्कॉर्चर्स के ऑलराउंडर मिशेल मार्श पर मैदान में खराब व्यवहार के कारण 5,000 डॉलर (भारतीय रुपए 3,64,529)का जुर्माना लगाया गया है, लेकिन वह निलंबन से बच गए हैं। इसका मतलब है कि वह गुरुवार रात को होने वाले बीबीएल नॉकआउट फाइनल में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं। मार्श ने बीबीएल क्वालीफायर में शनिवार रात सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ स्कॉचर्स की नौ विकेट की हार के दौरान एक अंपायरिंग निर्णय पर गुस्सा जाहिर किया था।

आचार संहिता के दोषी पाए गए मिशेल
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को एक बयान में कहा, पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाड़ी मिशेल मार्श पर 30 जनवरी को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ केएफसी बीबीएल फाइनल्स मैच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आचार संहिता के तहत एक लेवल 2 के अपराध का आरोप लगाया गया है।

करीब 6.64 हजार का लगा जुर्माना
इस मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असंतोष दिखाने के लिए मार्श पर मैच रेफरी बॉब स्ट्रैटफोर्ड ने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के तहत आरोप लगाया था। मार्श ने आरोप और 5,000 डॉलर (3,64,529) के जुर्माने को स्वीकार कर लिया।

Published on:
31 Jan 2021 04:56 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान