7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांगुली की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आई सामने, हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में किया गया शिफ्ट

सौरव गांगुली की हालात में अब काफी सुधार है। दूसरी बार एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली को 48 घंटे तक आईसीयू में रखा गया। लेकिन अब सौरव गांगुली को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 30 Jan 2021, 11:00 PM IST

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI President Sourav Ganguly) के सेहत की शनिवार को जांच की गई। अपोलो अस्पताल, जहां उनका इलाज चल रहा है के डॉक्टर्स का कहना है कि गांगुली की हालत स्थिर है।

रहाणे ने बताया, ऑस्ट्रेलिया दौरे से स्वदेश लौटने के बाद क्यों नहीं काटा 'कंगारू' वाला केक

अपोलो ग्लेनेगल्स अस्पताल के एक बयान में कहा गया है कि 28 जनवरी गांगुली की एंजियोप्लास्टी (angioplasty ) की गई थी और इसके बाद उनकी शनिवार को जांच की गई। वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं और उनके सभी महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो गांगुली को 31 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गांगुली की गुरुवार को अस्पताल में दूसरी एंजियोप्लास्टी की गई थी।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने कैगिसो रबाडा

डॉक्टरों के अनुसार, गांगुली के शरीर में दो और स्टेंट लगाए गए थे ताकि उनकी धमनियों में रक्त के प्रवाह को ठीक किया जा सके। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को जारी एक पूर्व बयान में कहा गया था कि आफताब खान और अश्विन मेहता, देवी शेट्टी, अजीत देसाई, सरोज मंडल और सप्तर्षि बसु की एक टीम ने गांगुली का एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक किया और दो स्टेंट लगाए।

30 जनवरी को कपिल देव ने सर रिचर्ड हैडली के रिकॉर्ड की बराबरी कर रचा था नया इतिहास

भारत के पूर्व कप्तान को इस महीने की शुरूआत में अपने निजी जिम में वर्कआउट करने के दौरान ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा था और दो जनवरी को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गांगुली को 7 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन उससे पहले उनके एंजियोप्लास्टी और अन्य संबंधित परीक्षण किए गए थे।

IND vs ENG: Ajinkya Rahane इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तोड़ सकते हैं धोनी और मुरली का यह रिकॉर्ड