हसन अली का विकेट लेकर रबाडा ने बनाया रिकॉर्ड
रबाडा ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। रबाडा ने हसन अली का विकेट लेते हुए हुए यह मुकाम हासिल किया। एक वेबसाइट के मुताबिक, रबाडा का कहना है कि इन नामों की सूची में शामिल होना मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। जब आप खेलना शुरू करते हैं तो आपको कभी नहीं लगता कि आप इस तरह की लिस्ट में होंगे और इस तरह के आंकड़े होंगे।