नई दिल्ली। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में बीते दिनों टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया 5 फरवरी से मेहमान इंग्लैंड (IND vs ENG) के साथ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज के दौरान रहाणे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का टेस्ट में अधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।