क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट पर आई फिक्सिंग की आंच, ACU ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में सट्टे की जताई आशंका

बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट उन नंबरों की पहचान कर रही है, जिससे खिलाड़ियों को मैसेज आए हैं।
2 min read
bcci.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट पर सट्टेबाजी का साया मंडराने लगा है। दरअसल, बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में फिक्सिंग होने का शक जाहिर किया है। एंटी करप्शन यूनिट ने आईपीएल, रणजी ट्रॉफी और तमिलनाडु प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों पर अनजान नंबरों से मैसेज आने की बात कही है। इस मामले में ACU ने आंतरिक जांच शुरू भी कर दी है।

इन घरेलू टूर्नामेंटों में फिक्सिंग की आशंका

जानकारी के मुताबिक, खिलाड़ियों ने इस बात की जानकारी खुद दी है। जांच से जुड़े लोगों ने बताया है कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया है। अनौपचारिक तौर पर चल रहीं छोटी टी-20 लीग में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन यह पहली बार है जब बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में सट्टेबाजी होने की आशंका जताई गई है।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी फिक्सिंग!

एंटी करप्शन यूनिट के सूत्रों के मुताबिक, सट्टेबाज और मैच फिक्सर फिक्सिंग में मोटा लाभ कमा रहे हैं और इसके लिए वो टीम मालिक के साथ एक अवैध सौदे के जरिए फ्रैंचाइजी को भी कंट्रोल कर रहे हैं। सूत्रों को कहना है, ‘सट्टेबाजों का संपर्क हर टीम से है, ऐसे में पूरी तमिलनाडु टी-20 लीग में सट्टेबाजी की आशंका है। मामले का खुलासा तब हुआ जब इसमें शामिल लोगों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद की खबर लीक हुई।

एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह ने बताया, तमिलनाडु प्रीमियर लीग के कुछ खिलाड़ियों को मैसेज आए हैं। हम इन नंबरों को ट्रैक कर संदेश भेजने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अजीत सिंह ने बताया है कि खिलाड़ियों को वॉट्सएप पर ये मैसेज आए हैं, हम उनकी पहचान की कोशिश कर रहे हैं। फिलाहल हम किसी टीम के मालिक पर सवाल खड़े नहीं रहे हैं।

बता दें कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में रविचंद्रन अश्विन, मुरली विजय और दिनेश कार्तिक जैसे बड़े सितारे खेल रहे हैं। इस सीजन का उद्घाटन चेपॉक स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी ने किया था।

Updated on:
16 Sept 2019 11:37 am
Published on:
16 Sept 2019 11:37 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला