क्रिकेट

World Cup 2019: BCCI ने ऋषभ पंत को भेजा इंग्लैंड, बैकअप के तौर पर जुड़ेंगे टीम के साथ

शिखर धवन की जगह बैकअप के तौर पर ऋषभ पंत को भेजा गया इंग्लैंड शिखर धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगी थी चोट 3 हफ्ते के लिए वर्ल्ड कप से बाहर हुए हैं शिखर धवन
2 min read
Rishabh pant

लंदन। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में शिखर धवन चोट की वजह से अगले तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। शिखर धवन की जगह BCCI ने ऋषभ पंत को इंग्लैंड भेजने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, ऋषभ पंत इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि ऋषभ पंत शिखर धवन के रिप्लेसमेंट नहीं होंगे, बल्कि बैकअप खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि ऋषभ पंत का नाम कल से ही टीम में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर चल रहा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिखर धवन को लगी थी चोट

आपको बता दें कि ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का नाम इंग्लैंड भेजे जाने के लिए सबसे आगे था, लेकिन बीसीसीआई ने पंत पर भरोसा जताया है। हालांकि वो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे या नहीं इसका फैसला टीम मैनेजमेंट को और कप्तान को करना होगा।

धवन हुए 3 हफ्ते के लिए वर्ल्ड कप से बाहर

बता दें कि मंगलवार को शिखर धवन 3 हफ्ते के लिए वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शिखर धवन को बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया। स्कैन में सामने आया कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है और उन्हें 3 हफ्ते क्रिकेट से दूर रहना होगा।

रोहित के साथ केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

आपको बता दें कि शिखर धवन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं चार नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दिनेश कार्तिक, विजय शंकर और ऋषभ पंत में से किसी को टीम में शामिल किया जा सकता है। विश्व कप में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ है। 16 जून को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

कैसे लगी शिखर धवन को चोट?

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कुल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद शिखर धवन के अंगूठे में जा लगी थी। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को जारी रखा था, लेकिन शिखर धवन फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा ने फील्डिंग की थी।

Updated on:
12 Jun 2019 12:02 pm
Published on:
12 Jun 2019 11:55 am
Also Read
View All
IND vs ENG: टीम सेलेक्शन से लेकर प्लेइंग 11 चुनने तक में हुईं गलतियां, इंग्लैंड दौरे पर हार के बाद उठ रहे गंभीर सवाल

Australia Test Squad: ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में पैट कमिंस की वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान

रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, तो शमी-सिराज को ड्रॉप करना आसान, अश्विन ने टीम चयन में भेदभाव पर उठाए सवाल

IND vs ZIM: गौतम गंभीर नहीं, वीवीएस लक्ष्मण होंगे भारत के कोच, नहीं सुधारी 3 कमियां तो इंग्‍लैंड-आयरलैंड जैसा होगा हाल

रोहित शर्मा के वनडे रिटायरमेंट पर कौन लेगा आखिरी फैसला? रवि शास्त्री और मोहम्‍मद कैफ ने बताया एक ही नाम