क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका दौरे की टीम इंडिया घोषित, ये मशहूर गेंदबाज खेलेगा अपना पहला टेस्ट

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा, 18 साल के ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को मिली जगह। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव टेस्ट टीम से बाहर।
3 min read
• •
Updated: 4 Dec 2017, 11:22 PM IST
BCCI Announced Team India For Upcoming South Africa Tour

नई दिल्ली। भारत की वनडे व टी20 टीम के गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा बन चुके यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह अब अपने टेस्ट करियर की भी शुरुआत करेंगे। सोमवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए घोषित की गई 17 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम में बुमराह को शामिल किया गया है, जबकि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को हटा दिया गया है। श्रीलंका के खिलाफ बाहर बैठाए गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शादी के कारण हट गए भुवनेश्वर कुमार की भी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में वापसी हो गई है।

अक्षर पटेल की टीम से छुट्टी

चयनकर्ताओं ने इस दौरान श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम घोषित की, जिसमें आकर्षण का केंद्र 18 साल के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिलना रहा। सुंदर के अलावा दीपक हुड्डा, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट को भी टी२० टीम में शामिल किया गया है, जबकि खब्बू स्पिनर अक्षर पटेल की टीम से छुट्टी हो गई है। टी-20 सीरीज के लिए कप्तान विराट, ओपनर शिखर धवन और भुवनेश्वर को विश्राम दिया गया है। रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ ट््वंटी-20 सीरीज में भी टीम की कप्तानी संभालेंगे।

पार्थिव पटेल रहेंगे दूसरे विकेटकीपर टीम में

राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अमिताभ चौधरी ने सोमवार शाम को यहां संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे और श्रीलंका के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज के लिए टीमों की घोषणा की। प्रसाद ने बताया कि तीन टेस्ट मैच के दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 27 दिसंबर को रवाना होगी, जहां उसे तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। इस दौरे के लिए विकेटकीपर पार्थिव पटेल को दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम में श्रीलंका के खिलाफ भुवनेश्वर की जगह आखिरी दो टेस्टों के लिए रखे गए तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को भी टीम से हटा दिया गया है।

चयनकर्ता बोले, कुलदीप को हटाने का है दुख

चयनकर्ता प्रमुख प्रसाद ने कुलदीप को बाहर करने के बारे में पूछे जाने पर कहा, उन्हें बाहर करना दुर्भाग्यपूर्ण रहा, क्योंकि वह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। लेकिन टीम में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में दो शीर्ष स्पिनर मौजूद हैं। बुमराह को शामिल करने को लेकर प्रसाद ने कहा, पिछले 18 महीनों में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें चुनना सर्वसम्मत फैसला था। वह दक्षिण अफ्रीका में हमारे गेंदबाजी आक्रमण को विविधता देंगे।

चयनकर्ता प्रमुख ने कहा, दक्षिण अफ्रीका जाने वाली यह बहुत ही संतुलित टीम है और हमें उम्मीद है कि यह इस दौरे में शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रसाद ने माना कि इस टीम का चयन करने में चयनकर्ताओं को ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ी।कप्तान विराट का विश्राम जारी रखने के सवाल पर प्रसाद ने कहा, हमने दक्षिण अफ्रीका दौरे के मद्देनजर उनका विश्राम जारी रखा है। विराट को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से भी विश्राम दिया गया था।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम-विराट कोहली (कप्तान), अङ्क्षजक्या रहाणे (उपकप्तान), मुरली विजय , शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा , रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, लोकेश राहुल, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, महेंद्र ङ्क्षसह धोनी, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, वाङ्क्षशगटन सुंदर, दीपक हुड्डा, बासिल थम्पी और जयदेव उनादकट।

Published on: