4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI बेशुमार बढ़ाएगी खिलाड़ियों की सैलरी, रनों के साथ कमाई का भी रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली

जबकि बी ग्रेड के खिलाड़ियों के लिए 8 करोड़ रुपये और सी ग्रेड के खिलाड़ियों के लिए 4 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 4 Dec 2017, 5:08 PM IST

bcci

नई दिल्ली। क्रिकेट के लगभग सभी जानकार और इसके अलावा भी कई लोग इस बात से भलि-भांति परिचित होंगे कि बीसीसीआई विश्व में सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। इतना ही नहीं टीम इंडिया के कई खिलाड़ी विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटरों की सूचि में सबसे ऊपर ही रहते हैं। जिनमें एमएस धोनी, विराट कोहली , सचिन तेंदुलकर के अलावा और भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि इनकी कमाई का सबसे बड़ा ज़रिया कंपनियों के प्रचार से मिलने वाली राशि है। जबकि सैलरी के रूप में बीसीसीआई ए ग्रेड के खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। तो वहीं बी ग्रेड के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये और सी ग्रेड के खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सैलरी मिलती है।

लेकिन अब जल्द ही तस्वीर बदलने वाली है। खबरों के मुताबिक अब जल्द ही विराट कोहली और उनकी सेना की कमाई ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश खिलाड़ियों के लगभग बराबर हो जाएगी। खास बात ये है कि ये कमाई सैलरी के रुप में बढ़ने वाली है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित की गई प्रशासनिक कमेटी के साथ कोहली, धोनी और कोच रवि शास्त्री की बैठक के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब टीम के ए ग्रेड खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये सालाना सैलरी के रूप में मिलेंगे। जबकि बी ग्रेड के खिलाड़ियों के लिए 8 करोड़ रुपये और सी ग्रेड के खिलाड़ियों के लिए 4 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

टीम के खिलाड़ियों की तनख्वाह ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लिश खिलाड़ियों के वेतन के स्केल पर रखकर ही निर्धारित किया जाना है। दिल्ली में हुई बैठक में कमेटी के सदस्यों ने इस बात पर खासा ध्यान दिया कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट की सैलरी भी भारतीय करेंसी के हिसाब से 12 करोड़ रुपये तक होती है। बताते चलें कि कोहली समेत टीम के कई खिलाड़ियों ने सैलरी बढ़ाने को लेकर कई बार बीसीसीआई से अपील की है, जो अब जाकर स्वीकार की जा सकती है। खास बात ये है कि सैलरी हाइक में होने वाली ये बढ़ोतरी बंपर बढ़ोतरी है।