
कोलकाता। भारतीय क्रिकेट मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाली हसीन जहां से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने पूछताछ की। शनिवार को बीसीसीआई के एंटी करप्शन विंग के चार अधिकारी कोलकाता पहुंचे। जहां हसीन जहां से पूझताझ की गई। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को हसीन का काफी समय लाल बाजार सिटी पुलिस हेड क्वार्टर में बीता। यहां पर उनसे शमी विवाद में बातचीत की गई। बता दें कि हसीन जहां ने क्रिकेटर पति शमी पर घरेलू हिंसा, अवैध संबंध कायम रखने और मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगाया था। जिसके बाद बोर्ड ने शमी के साथ सलाना करार समाप्त कर दिया था।
हसीन के वकील ने की पुष्टि -
पूछताझ के मामले पर हसीन जहां के वकील जाकिर हुसैन ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान मैं लाल बाजार पुलिस थाने में मौजूद नहीं था, लेकिन मुझे पता चला है कि बीसीसीआई के अधिकारियों ने हसीन जहां से बात की है। हसीन जहां काफी समय तक पुलिस स्टेशन में रही थीं। बता दें कि मैच फिक्सिंग के आरोप पर बोर्ड ने जांच के बाद ही कोई फैसला लेने का निर्णय लिया है।
पिता और बेटियों ने भी पूछताछ -
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक एंटी करप्शन विंग के अधिकारियों ने हसीन जहां के अलावा उनके पिता और दो बेटियों से भी इस मामले में पूछताछ की है। बता दें कि हसीन जहां ने पति मोहम्मद शमी के खिलाफ कोलकाता पुलिस में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले के प्रकाश में आने के बाद से दोनों ओर से रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं।
मौत को गले लगाना बेहतर - शमी
मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए जाने पर मोहम्मद शमी ने भावुक होते हुए कहा था कि इस आरोप से बेहतर तो मैं मौत को गले लगा लूं। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से टेस्ट टीम की वापसी के बाद शमी देवधर ट्रॉफी खेल रहे थे। तभी उनकी पत्नी हसीन जहां इन आरोपों को लगाते हुए न्याय की मांग की थी।