क्रिकेट

IPL 2021 के बाद शुरू होगा TNPL का 5वां सीजन, BCCI ने दी मंजूरी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 30 मई को आईपीएल खत्म होने के बाद तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को टीएनपीएल (TNPL) के पांचवें सीजन की मेजबानी करने की मंजूरी दी।  

2 min read
Apr 29, 2021

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन को तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के पांचवें सीजन की मेजबानी के लिए हरी झंडी दे दी है। यह टूर्नामेंट 4 जून से लेकर 4 जुलाई तक बायो बबल के बीच आयोजित होगा। BCCI ने 30 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) खत्म होने के बाद चार स्टेट ऐसोसिएशन को अंतर राज्य टी20 लीग की मेजबानी करने की अनुमति देने की घोषणा की है।

4 जून से शुरू होगी TNPL
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी आर एस रामासामी ने बताया, ‘टीएनपीएल में किक्रेटर्स बहुत ही सख्त बायोबबल के तहत रहेंगे और बार-बार उनका कोविड-19 टेस्ट होगा। इस बीच क्रिकेटर्स को घरेलू मैचों में भी आईपीएल और इंटरनेशनल गेमों की तरह क्वांरटीन पीरियड की पालना करनी होगी।’

इन तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच
तमिलनाडु लीग कारवां फॉर्मेट में खेला जाएगा। जहां टीमें तीन वेन्यू पर मैच तीरुनेलवेली, सलेम और कोयम्बटूर में मैच खेलेंगी। तीरुनेलवेली के शंकर ग्राउंड पर कुल 5 मैच खेले जाएंगे और डिंडीगुल एनपीआर कॉलेज ग्राउंड पर 8 मैच होने हैं। सलेम के एससीएफ ग्राउंड पर 9 मैच खेले जाएंगे। कोयम्बूटर के एसएनआर कॉलेज ग्राउंड पर 10 मैच खेले जाएंगे। इस सीजन के अंतिम दो वेन्यू की घोषणा अभी की जानी बाकी है।

टूर्नामेंट में होगी 8 फ्रेचाइजी
इस टूर्नामेंट में 8 फ्रेचाइजी हैं-सलेम स्पार्टन्स, चेपॉक सुपर गिल्लीज, एलवाईसीए कोवई किंग्स, मदुरै पैंथर्स, रूबी त्रिची वारियर्स, नेल्लई रॉयल किंग्स, डिंडीगुल ड्रेगन और आईडीपी तिरुप्पुर तमिझान्स। टीएनपीएल के आयोजनकर्ता पिछले इसके 5वें सीजन की मेजबानी करने के लिए तैयार थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारणा इसे स्थगित कर दिया गया था।

Updated on:
29 Apr 2021 01:27 pm
Published on:
29 Apr 2021 01:13 pm
Also Read
View All
IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11