क्रिकेट

World Cup 2019: शिखर धवन को वापस बुलाने के मूड में नहीं BCCI, ट्वीट कर दी ये बड़ी जानकारी

शिखर धवन 3 हफ्ते के लिए विश्व कप से बाहर हो गए हैं उनकी जगह केएल राहुल से ओपनिंग कराई जा सकती है भारतीय टीम को अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है
2 min read
• •
Jun 12, 2019
Shikhar Dhawan

मुंबई। ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अभी तक सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन मंगलवार को इंग्लैंड से आई एक खबर ने भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया। दरअसल, भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन चोट की वजह से 3 हफ्ते के लिए वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर जबरदस्त फॉर्म में होने का संदेश दिया था, लेकिन उनके अंगूठे के फ्रैक्चर की वजह से वो अब 3 हफ्ते के लिए विश्व कप से दूर रहेंगे।

इंग्लैंड में ही रहेंगे शिखर धवन- BCCI

शिखर धवन की चोट के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो गए। सबसे बड़ा सवाल यही कि क्या धवन अब वर्ल्ड के मैचों में खेल भी पाएंगे या नहीं ? इस सवाल का जवाब बीसीसीआई ने अपने एक ट्वीट में दे दिया है। बीसीसीआई शिखर धवन को वापस बुलाने के मूड में नहीं है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि धवन मेडिकल टीम की देखरेख में इंग्लैंड में ही रहेंगे। बोर्ड ने जारी बयान में कहा, 'टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों बीसीसीआई की मेडिकल टीम के निरीक्षण में हैं, टीम प्रबंधन ने फैसला किया है कि धवन इंग्लैंड में ही रहेंगे और उनकी चोट में सुधार की निगरानी की जाएगी।'

धवन की जगह केएल राहुल करेंगे ओपनिंग?

आपको बता दें कि 3 हफ्ते के लंबे गैप को लेकर यही लग रहा था कि धवन अब विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे, क्योंकी अगले 3 हफ्ते में भारतीय टीम कई बड़े मैच खेलेगी। इतना तो साफ है कि धवन न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैचों में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। धवन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। वहीं नंबर चार पर दिनेश कार्तिक या फिर विजय शंकर को मौका दिया जा सकता है। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी और वो मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।

कैसे लगी थी धवन को चोट ?

मैच के दौरान शिखर धवन बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान कुल्टर नाईल की एक तेज गेंद धवन के अंगूठे पर जा लगी थी। अपनी पारी के बाद धवन ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे और बर्फ से चोट की सिकाई करते रहे। वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे, उनकी जगह रवींद्र जड़ेजा ने फील्डिंग की थी।

Published on:
12 Jun 2019 09:04 am
Also Read
View All
अब तक 55… वेस्‍टइंडीज के खिलाफ गरजा विराट कोहली का बल्ला, 15000 रनों के बाद सर्वाधिक शतकों में जोड़ा एक ओर शतक

शुभमन गिल ने शतक के साथ एमएस धोनी को छोड़ा पीछे, टॉप-10 भारतीयों के एलीट ग्रुप में मारी धमाकेदार एंट्री

विराट कोहली ने 80वें अर्धशतक के साथ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी कर ली यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी