27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी कर ली यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

Rohit Sharma ODI's records: भारतीय स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वेस्‍टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में दो चौके लगाते ही उन्‍होंने गेल की बराबरी की। अब वह अगले मैच में एक चौका लगाते ही गेल को पीछे छोड़ देंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 27, 2026

Rohit Sharma ODI's records, IND vs WI 1st ODI,

रोहित शर्मा। (Photo - IANS)

Rohit Sharma Most ODI's Fours: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में मेहमान टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मेजबान के सामने 296 रनों का लक्ष्‍य रखा है। भारत के स्‍टार ओपनर रोहित शर्मा बल्‍लेबाजी के दौरान अच्‍छी लय में नजर आ रहे थे। वह 34 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन इसी बीच अल्‍जारी जोसेफ की एक गेंद को डीप स्‍क्‍वायर लेग पर हवा में खेल बैठे और कैच आउट हो गए। हालांकि इससे पहले वह यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के वनडे इंटरनेशनल में 1128 चौके के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल रहे। गेल का सबसे ज्‍यादा छक्‍के के बाद अब उनके पास अगले मैच में उनसे चौके के मामले में भी आगे निकलने का मौका होगा।

ODI करियर में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजमैचपारीरनऔसतशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1सचिन तेंदुलकर (भारत)46345218,42644.8349962,016195
2सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)44543313,43032.3628681,500270
3विराट कोहली (भारत)315*30214,94158.5954791,389171
4कुमार संगकारा (श्रीलंका)40438014,23441.9825931,38588
5रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)37536513,70442.0330821,231162
6एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)2872799,61935.8916551,162149
7वीरेंद्र सहवाग (भारत)2512458,27335.0515381,132136
8क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)30129410,48037.8325541,128331
9रोहित शर्मा (भारत)289*28111,92549.0734621,128372
10सौरव गांगुली (भारत)31130011,36341.0222721,122190

शुभमन गिल ने पूरा किया अर्धशतक

बता दें कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। गिल 2024 से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान 9 पारियों में उनके बल्‍ले से दो शतक और छह अर्धशतक आए हैं। इन 9 पारियों में से सिर्फ एक बार ही वह 23 रन बनाकर आउट हुए हैं। सबसे खास बात ये है कि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 154 का रहा है। उम्‍मीद है कि कप्‍तान इसी तरह से आगे भी प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग