27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, पहले ODI शतक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि

IND vs WI 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल में वेस्‍टइंडीज के ओपनर जस्टिन ग्रीव्स के बल्‍ले से शतक आया है। इसके साथ ही वह वनडे में अपना पहला शतक लगाने वाले तीसरे सबसे ज्‍यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 27, 2026

IND vs WI 1st ODI, Justin Greaves,

शतक पूरा करने के बाद बल्‍ला उठाते जस्टिन ग्रीव्‍स। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuz)

IND vs WI 1st ODI Highlights: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स के बल्‍ले से शतक आया है। उनका वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह पहला शतक है, जो 32 साल 213 दिन की उम्र में आया है। इसके साथ ही वह वनडे में अपना पहला शतक बनाने वाले वेस्‍टइंडीज के तीसरे सबसे ज्‍यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

पहला ODI शतक लगाने के समय सबसे ज्यादा उम्र वाले वेस्टइंडीज बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजउम्रस्कोरखिलाफमैदानवर्ष
1क्लेटन लैंबर्ट36 साल 57 दिन119इंग्लैंडपोर्ट ऑफ स्पेन1998
2शमर ब्रूक्स33 साल 246 दिन101*नीदरलैंड्सएम्सटेलवीन2022
3जस्टिन ग्रीव्स32 साल 213 दिन100*भारतत्रिवेंद्रम2026*
4ट्रैविस डाउलिन32 साल 154 दिन100*बांग्लादेशरोजो2009

जस्टिन ग्रीव्‍स और जॉन कैंपबेल के बीच रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज को ओपनर जस्टिन ग्रीव्‍स और जॉन कैंपबेल ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए महज 19.2 ओवर में 135 रन की साझेदारी हुई। इस विकेट लिए भारत में ये तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। कैंपबेल 60 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 62 रन बनाकर कुलदीप यादव का पहला शिकार बने।

कुलदीप यादव ने दिए बैक-टू-बैक दो विकेट झटके

वेस्‍टइंडीज को दूसरा झटका 176 के स्‍कोर पर केसी कार्टी के रूप में लगा। कार्टी 31 गेंदों पर मजह 13 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्‍णा का शिकार हुए। इसके बाद विंडीज को तीसरा झटका 195 के स्‍कोर पर शे होप के रूप में लगा। वह 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर कुलदीप यादव का दूसरा शिकार बने। वेस्‍टइंडीज का स्‍कोर 35.3 ओवर में 198 पर ही पहुंचा था कि कुलदीप ने पहले जस्टिन ग्रीव्‍स और फिर ज्‍वेल एड्रयू को बैक-टू-बैक पवेलियन भेजकर दो झटके दिए। जस्टिन ने 108 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। खबर लिख जाने तक कैरेबियाई टीम का स्‍कोर 40 ओवर के बाद 200 के पार पहुंच गया था।