27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 1st ODI: आज क्रिकेट के मैदान पर उतरेगी भारत की वनडे टीम, वेस्टइंडीज से होगा मुकाबला, जानें सभी डिटेल्स

IND vs WI 1st ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी।
2 min read
Google source verification
Most partnership runs across formats for India

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Photo Credit - IANS)

India vs West Indies 1st ODI Update: एशिया के एथलीट इस वक्त जापान पहुंचे हैं, जहां एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम भी वहां पहुंची है, जहां उसका पहला मुकाबला अफगानिस्तान से 28 सितंबर को होगा। दूसरी ओर आज भारत की मेंस क्रिकेट टीम वनडे मुकाबले में मैदान पर उतरेगी और सामने वेस्टइंडीज की टीम होगी। चलिए जानते हैं मैच से पहले सभी डिटेल्स।

जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज का आगाज जीत के साथ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 को देखते हुए इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। गिल रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल यशस्वी जायसवाल को इस सीरीज में मौका मिलता है या नहीं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 142 मैच खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 72 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि 64 मैचों में कैरेबियाई टीम ने जीत दर्ज की है। पिछले 6 में से 5 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ आखिरी जीत साल 2023 में मिली थी।

कब और कहां देखें लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार आज दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। यह मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा, जिसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियोस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

बारिश के कितने आसार?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को तिरुवनंतपुरम में बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, बारिश होने के ज्यादा चांस सुबह के समय हैं और उसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है।ओवरकास्ट कंडिशन की वजह से तिरुवनंतपुरम की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार हो जाती है। शुरुआत ओवर्स में बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।