क्रिकेट

MS Dhoni Birthday: धोनी का बिना बालों वाला नया लुक, बीसीसीआई ने डाला जबर्दस्त पोस्टर

Mahendra Singh Dhoni hairless look- महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर जोश दिखा रहे देश—दुनिया के फैंस, बीसीसीआई ने भी दी बधाई
2 min read
Jul 07, 2026
BCCI introduced Mahendra Singh Dhoni hairless look
BCCI introduced Mahendra Singh Dhoni hairless look

MS Dhoni -क्रिकेट फैंस के लिए आज विशेष दिन है। उनके फेवरेट क्रिकेटर महेद्र सिंह धोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। देश-दुनिया में जर्सी नंबर 7 का जलवा बिखर रहा है। जन्मदिवस पर कैप्टन कूल को बीसीसीआई ने भी बधाई दी है। इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी का एक नया पोस्टर जारी किया है। बीसीसीआई के इस पोस्टर में धोनी के कई रूप हैं। मुख्य तस्वीर में बिना बालों वाले महेंद्र सिंह धोनी नजर आ रहे हैं। कैप्टन कूल का यह नया लुक सभी को लुभा रहा है।

बीसीसीआई ने महेेंद्र सिंह धोनी का पोस्टर जारी करते हुए अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

538 इंटरनेशनल मैच 🙌
17266 इंटरनेशनल रन 👌
829 स्टंप्स के पीछे इंटरनेशनल डिसमिसल 👏

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2007, ICC मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2011 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतने वाले कप्तान 🏆🏆🏆

TeamIndia के पूर्व कप्तान @msdhoni को जन्मदिन की बधाई, जो खेल के एक असली आइकॉन हैं

वैभव सूर्यवंशी ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा-
हैप्पी बर्थ डे एमएस धोनी सर
वैभव सूर्यवंशी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

रणवीर कपूर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी

विख्यात अभिनेता रणवीर कपूर ने भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने धोनी को महान और भारतीय क्रिकेट का असली आइकॉन कहा। रणवीर कपूर ने कहा कि आपकी शांत लीडरशिप, बेजोड़ फिनिशिंग स्किल्स और विनम्रता दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है। उन्होंने अंत में कहा- आपका जन्मदिन शानदार हो, माही!

अभिनेता रणवीर कपूर ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा-

महान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! 🏏@msdhoni

भारतीय क्रिकेट के असली आइकॉन, आपकी शांत लीडरशिप, बेजोड़ फिनिशिंग स्किल्स और विनम्रता दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है। हम आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले कई सालों तक सफलता की कामना करते हैं। आपका जन्मदिन शानदार हो, माही!

शिखर धवन ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके शांत स्वभाव की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दबाव में आपका शांत रहना हमेशा दुनिया भर के क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा।

महेंद्र सिंह धोनी को शुभकामनाएं देते हुए शिखर धवन ने लिखा-

हैप्पी बर्थडे, @msdhoni भाई! 🎂
दबाव में आपका शांत रहना और जिस तरह से आपने खेल को संभाला है, वह हमेशा दुनिया भर के क्रिकेटरों को प्रेरित करेगा। आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा खुश रहने की कामना करता हूँ।

Updated on:
07 Jul 2026 11:23 am
Published on:
07 Jul 2026 10:44 am