क्रिकेट

बेन स्टोक्स द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला। इस आर्टिकल में जानिए स्टोक्स द्वारा बनाए गए वनडे क्रिकेट में कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में

2 min read
Jul 20, 2022
Ben Stokes

Ben Stokes Retirement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। स्टोक्स ने मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला खेला। इस मुकाबले में जब वह खेलने उतरे तो उनकी आंखें नम थी। हालांकि अपने आखिरी मुकाबले में वह कुछ खास प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं रहे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे ना तो स्टोक्स को विकेट मिला और ना ही वह बल्लेबाजी में कुछ कमाल कर पाए। अपने आखिरी वनडे मुकाबले में स्टोक्स 5 रन बनाकर आउट हो गए। इस आर्टिकल में हम आपको बेन स्टोक्स द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं

इस वजह से लिया स्टोक्स ने संन्यास

वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का कारण स्टोक्स ने बताया कि वह अन्य साथी खिलाड़ियों के मुकाबले वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस वजह से वह वनडे क्रिकेट से संयास ले रहे हैं। साथ ही वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन में निरंतरता ना आने के कारण उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें : कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से 31 जुलाई को होगा

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में 25 अगस्त 2011 को आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। 105 वनडे मुकाबले खेलते हुए बेन स्टोक्स ने 38.99 की औसत से 2924 रन बनाए, जबकि 74 विकेट लेने में भी वह कामयाब रहे। वनडे में उनके नाम 3 शतक और 21 अर्धशतक मौजूद है साथ ही 61 रन देकर पांच विकेट लेना और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

बेन स्टोक्स द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाए गए कुछ खास रिकॉर्ड

1) गौरतलब है कि साल 2013 में स्टोक्स वनडे क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में 22 साल और 104 दिनों की उम्र में 61 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

2) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहली बार 2019 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था तो इस मैच में बेन स्टोक्स ने 84 रन बनाए थे। बता दें कि यह विश्व कप में रनों का पीछा करते हुए पांचवा सबसे बड़ा स्कोर है।

यह भी पढ़ें : क्रिकेट के मैदान पर सौरव गांगुली की वापसी, लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते हुए आएंगे नजर

3) स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उन तीन बल्लेबाजों में शुमार हैं जिन्होंने एक वनडे मैच में 10 या उससे अधिक छ'क्के लगाए हैं। बेन ने यह कारनामा साल 2021 में भारत के खिलाफ 52 गेंदों में 99 रनों की पारी के दौरान बनाया था।

Published on:
20 Jul 2022 11:06 pm
Also Read
View All