क्रिकेट

बेन स्टोक्स के मासूम भाई-बहन की हत्या उनके पिता ने ही कर दी थी, यह थी वजह

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सुपरस्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स के आठ साल की बहन और चार साल के भाई की हत्या कर दी गई थी।
2 min read
Ben Stokes

नई दिल्ली : इंग्लैंड ( England cricket team ) के सुपरस्टार हरफनमौला बेन स्टोक्स ( Ben Stokes ) के परिवार के बारे में एक बेहद दर्दनाक मामले का खुलासा किया गया है। अखबार सन के अनुसार, ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स के जन्म के कुछ महीने पहले ही उनके सौतेले भाई और बहन की हत्या कर दी गई थी। जब उनकी हत्या की गई तब स्टोक्स की बहन की उम्र मात्र आठ साल और भाई की उम्र महज चार साल थी। यह जानकर आपका और खून खौल जाएगा कि यह हत्या और किसी ने नहीं, बल्कि उन दोनों बच्चों के पिता ने ही की थी।

स्टोक्स के मां-पिता रह रहे थे अलग

खबर के अनुसार, बेन स्टोक्स के सौतेले पिता रिचर्ड डन और मां डेब का पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं था और उनके बीच विवाद चल रहा था। इस कारण वे दोनों अलग रह रहे थे। स्टोक्स की मां डेबी ने दूसरी शादी कर ली थी। बेन स्‍टोक्‍स के पिता रग्‍बी खिलाड़ी जेरार्ड स्टोक्स हैं। लेकिन अदालत ने पहले पिता के बच्चों की कस्टडी भी मां को दे रखी थी। सिर्फ वीकेंड में पिता को अपने बच्चों से मिलने की इजाजत थी।

इस तरह की हत्या

बात अप्रैल 1988 की है। स्टोक्स की के दोनों भाई वीकेंड पर पिता से मिलने आए थे। उसी वक्त जलन के कारण स्टोक्स के सौतेले पिता ने अपने आठ साल की बेटी ट्रेसी और चार साल के बेटे एंड्रयू को गोली मार दी थी। इसी साल बाद में बेन स्‍टोक्‍स का जन्‍म हुआ था।

स्टोक्स की सौतेली बेटी को विश्वास नहीं

इस रिपोर्ट में स्टोक्स की एक और सौतेली बेटी जैक्वी डन का बयान भी छपा है। जैक्वी ने कहा है कि उन्हें विश्‍वास नहीं होता कि उनके पिता ऐसा कुछ कर सकते हैं। सच में यह बेहद डरावना है। उन्होंने लिखा है कि डेब इस घटना के बाद बेहद सदमें में रही होंगी। उन्होंने यह भी लिखा है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है कि उनका एक और भाई है, जो इस वक्‍त इंग्‍लैंड क्रिकेट का सुपरस्‍टार है।

Updated on:
17 Sept 2019 04:25 pm
Published on:
17 Sept 2019 04:24 pm
Also Read
View All
विराट कोहली ने 80वें अर्धशतक के साथ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने

Cricket News: 10 साल बाद सरगुजा से एक और खिलाड़ी की छत्तीसगढ़ रणजी क्रिकेट में एंट्री, विकेट कीपर-बल्लेबाज राहुल प्रधान का चयन

IND vs WI: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ फिफ्टी से चूके रोहित शर्मा, फिर भी कर ली यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स के शतक की बदौलत वेस्‍टइंडीज ने भारत के सामने रखा 296 रन का लक्ष्य, अब नजरें रोहित-विराट पर

IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर की धुनाई, पहले ODI शतक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि