
क्रिकेट किसे देखना पसंद नहीं है। भारत में लोग क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है। लोगों अपने पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। लेकिन कई बार खिलाड़ी मैदान के बाहर कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जिसके चलते उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ता है। कैस खिलड़ी ऐसे भी हैं जो खेल से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं 5 ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें अपनी लाइफ में जेल जाना पड़ा है। इस लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल हैं। वहीं इंग्लैंड के एक कप्तान का नाम भी शामिल है।
शेन वॉर्न -
ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वार्न अब इस दुनिया में नहीं हैं। वॉर्न हमेशा क्रिकेट से ज्यादा विवादों के चलते चर्चा में रहते थे। मैदान के बाहर शेन वॉर्न अपने रंगीन मिजाज के लिए जाने जाते थे। साल 2003 में शेन वॉर्न पर दक्षिण अफ्रीकी की एक महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा था, जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था।
नवजोत सिंह सिद्धू -
मौजूदा राजनेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 34 साल पुराने रोड रेज मामले में पटियाला केंद्रीय जेल में बंद हैं। 27 दिसंबर 1988 की शाम सिद्धू अपने दोस्त रुपिंदर सिंह संधू के साथ पटियाला के शेरवाले गेट की मार्केट में पहुंचे थे। मार्केट में पार्किंग को लेकर उनकी 65 साल के बुजुर्ग गुरनाम सिंह से कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान सिद्धू ने गुरनाम सिंह को मुक्का मार दिया। पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत किसे मिलनी चाहिए प्लेइंग इलेवन में जगह, दोनों खेले तो ये दिग्गज होगा बाहर
बेन स्टोक्स-
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स भी जेल की हवा खा चुके हैं। सड़क पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने के चलते उन्हें एक रात जेल में गुजारनी पड़ी थी। बेन स्टोक्स द्वारा की गई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। 24 सितंबर 2017 को ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद, स्टोक्स को एक नाइट क्लब के पास सड़क पर दो पुरुषों के साथ मारपीट करते हुए देखा गया, इस घटना में शामिल होने के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया था। घटनाके दौरा स्टोक्स के साथ एलेक्स हेल्स भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- ऐसा था भारत और पाक के बीच खेला गया पहला टी20 मुक़ाबला, अजीबोगरीब तरह से जीती थी टीम इंडिया
मखाया एनटिनी -
साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मखाया को 1998 में नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनकी काफी ज्यादा बदनामी हुई और उन्हें जेल में वक्त काटना पड़ा। हालांकि, उन पर आरोप साबित नहीं हो पाया था जिसके चलते वो बरी हो गए थे।
श्रीसंत -
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद इस भारतीय तेज गेंदबाज को जेल जाना पड़ा था। इस घटना के बाद से श्रीसंत का करियर पूरी तरह से चौपट हो गया और लगभग-लगभग भारतीय क्रिकेट से उनका किनारा हो गया। 7 साल का लंबा बैन झेलने के बाद इस गेंदबाज ने केरल क्रिकेट में वापसी की है। साल 2013 में 16 मई को, श्रीसंत को राजस्थान रॉयल के दो खिलाड़ियोंअजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ आईपीएल 6 के दौरान मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार श्रीसंत अपनी गिरफ्तारी के समय नशे में था और उसने सोचा की उसे नशे में होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जब दिल्ली पुलिस ने श्रीसंत को पकड़ तब वह कथित कार्टर रोड प्रोमेनेड, मुंबई में स्थित एक पांच सितारा होटल के बाहर एक एसयूवी में किसी महिला के साथ थे।