
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए मोसद्दक हुसैन (फोटो- Bangladesh Cricket X)
Bangladesh vs Australia, 2nd ODI: बांग्लादेश और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बंगला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले वनडे की तरह इस मैच में भी बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया पर हावी होता दिख रहा है। बारिश के चलते यह मैच रुक गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में आठ विकेट खोकर 187 रन बनाए हैं।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम अभी खाता भी नहीं खोल पाई थी कि तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट, कूपर कॉनॉली और मैट रेनशॉ बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। इस शर्मनाक शुरुआत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वनडे के 50 साल से ज्यादा लंबे इतिहास में यह सिर्फ चौथी बार हुआ है, जब किसी टीम ने अपना पहला रन बनाने से पहले ही तीन विकेट खो दिए।
पारी की चौथी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट शून्य पर आउट हुए। इसके बाद दूसरी ओवर की पहली गेंद पर कूपर कॉनॉली भी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम अभी इस दोहरे झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि उसी ओवर की आखिरी गेंद पर मैट रेनशॉ भी शून्य पर चलते बने। स्कोरबोर्ड पर अभी एक भी रन नहीं था और ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में बैठ चुके थे।
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाने वाली आखिरी टीम खुद बांग्लादेश थी। 2003 विश्व कप में श्रीलंका के चमिंडा वास ने पहली तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर बांग्लादेश को 0/3 पर पहुंचा दिया था। अब ठीक 23 साल बाद वही बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया को उसी दर्द का एहसास करा रहा है।
बारिश के कारण मैच को रोक दिया गया है। इस समय ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं। बता दें कि सीरीज का पहला वनडे भी बारिश से वधित था, उस मैच को बांग्लादेश ने 86 रन से जीता था। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया यह दूसरा मुक़ाबला भी हार जाती है तो पहली बार बांग्लादेशी जमीन पर सीरीज हारेगी।
Published on:
11 Jun 2026 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
