11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BAN vs AUS: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, दूसरा वनडे पांच विकेट से जीत ऑस्ट्रेलिया को पहली बार हराई सीरीज

इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के तहत 86 रन से हराया था। अब दूसरे मैच में मिली जीत के साथ बांग्लादेश ने पूरी सीरीज अपने नाम कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 11, 2026

BAN vs AUS

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार वनडे सीरीज हराई (photo - EspnCricInfo)

Bangladesh vs Australia, 2nd ODI: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका के शेर-ए-बंगला स्टेडियम में खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में बांग्लादेश ने डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पहली वनडे सीरीज जीत है।

बांग्लादेश ने पहली बार जीती वनडे सीरीज

यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ तीसरी वनडे जीत है। दोनों टीमों के बीच 1990 से वनडे मुकाबले खेले जा रहे हैं, लेकिन इस दौरान बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करने में काफी संघर्ष करना पड़ा। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली वनडे जीत 2005 में दर्ज की थी। इसके बाद दूसरी जीत के लिए टीम को पूरे 21 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा।

बारिश के चलते मैच प्रभावित हुआ

इस सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत 86 रन से हराया था। अब दूसरे मैच में मिली जीत के साथ बांग्लादेश ने पूरी सीरीज अपने नाम कर ली है। ढाका में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका।

बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम के तहत बांग्लादेश को 41 ओवर में 192 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। बांग्लादेश की टीम ने इसे 35 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए सौम्य सरकार ने सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाए।