ट्रॉफी के आकार को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब खिंचाई हो रही है । इस सीरीज की ट्रॉफी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस के साथ अब तो आईसीसी ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए हैं ।
नई दिल्ली। पाकिस्तान वैसे तो आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में नंबर एक टीम है लेकिन फिर भी इस टीम को कोई सीरियस नहीं लेता । फैंस द्वारा पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी-20 सीरीज में विजेता टीम को मिलने वाली ट्रॉफी के आकार को लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की खूब खिंचाई हो रही है । इस सीरीज की ट्रॉफी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस के साथ अब तो आईसीसी ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए हैं ।
आईसीसी ने भी लिए मजे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद पाकिस्तान अब टी-20 सीरीज में भी जीत का सिलसिला बरबरार रखना चाहता है । लेकिन सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का सिर्फ मजाक ही बनाया जा रहा है । दरअसल मंगलवार को पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल से टीयूसी कप 2018 की ट्रॉफी का अनावरण किया। इस ट्रॉफी के निचले हिस्से में तो स्टंप के आकर की डिजाइन है उसका उपरी हिस्सा किसी तरह के बिस्कट की तरह डिजाईन किया गया । ट्विटर पर आईसीसी ने इस तस्वीर को शेयर करके ट्रॉफी को लेकर जो लिखा उसके बाद लोगों ने पीसीबी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। आईसीसी ने लिखा 'Giving taking the biscuit a whole new meaning ' मतलब 'बिस्किट को एक बिल्कुल नया अर्थ देना ।' इसके बाद तो मानो कमेंट्स की झड़ी लग गई।
पोस्ट पर कई मजेदार कॉमेंट्स
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक बन रहा था पर आईसीसी की क्रिएटिव टीम यहां नहीं रुकी । इसके बाद आईसीसी ने ट्रॉफी की इस तस्वीर के साथ चैपियंस ट्रॉफी 2017 की तस्वीर भी शेयर की । जिसमें शरफराज के साथ कोहली ट्रॉफी पकड़े दिखाई दे रहे हैं। आईसीसी ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा 'You vs the trophy she told you not to worry about'. मतलब ' आप बनाम वो ट्रॉफी जिसके बारे में आपको चिंता ना करने को कहा जाए'। सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी यह ट्रॉफी और इस पोस्ट पर कई लोगों मजेदार कमेंट किए हैं ।