जसप्रीत बुमराह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा विकेट गेंदबाज भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनको बराबरी का टक्कर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल दे रहे हैं।
पुणे : श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने जैसे ही दानुष्का गुणातिलके को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों आउट करवाया, वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज बन गए। हालांकि इस मैच में खेल रहे युजवेंद्र चहल उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहे थे, इसके बावजूद बुमराह उन्हें पछाड़कर आगे निकलने में सफल रहे।
बुमराह को इनसे मिल रही है टक्कर
इस मैच से पहले तक जसप्रीत बुमराह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के बराबर 52 विकेट ले रखा था। ये तीनों गेंदबाज विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप सबसे ऊपर थे। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में एक विकेट लेते ही बुमराह के 53 विकेट हो गए, जबकि चहल और अश्विन के 52-52 विकेट ही रह गए। हालांकि इस मैच में युजवेंद्र चहल भी खेल रहे थे। लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले सके और बुमराह से पीछे रह गए।
सबसे कम मैच खेलकर 50 विकेट लेने गेंदबाज हैं चहल
अगर भारत की ओर से सबसे कम मैच खेलकर 50 विकेट तक पहुंचने की बात करें तो इस मामले में युजवेंद्र चहल अव्वल स्थान पर हैं। उनके अब तक खेले 37 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 52 विकेट हैं, जबकि अश्विन ने 46 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इतने विकेट लिए हैं। वहीं अब जसप्रीत बुमराह के 45 टी-20 मैचों में 53 विकेट हो गए हैं।