क्रिकेट

विशेष मांग पर Jasprit Bumrah ने शेयर की अपनी विस्फोटक पारी, Yuvraj Singh ने उड़ाया था मजाक

Jasprit Bumrah ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह विस्फोटक बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इसे देखकर आपको भी यकीन नहीं होगा।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2020, 8:34 PM IST
Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

नई दिल्ली : टीम इंडिया (Team India) के नंबर वन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) न सिर्फ भारत के बल्कि समकालीन तेज गेंदबाजों में विश्व के सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक हैं। वह किसी क्रिकेट के एक या दो फॉर्मेट में नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट में। लेकिन यह बात शायद ही किसी ने सुनी हो कि वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इसी बात को लेकर पिछले दिनों इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने जसप्रीत बुमराह को ताना मारा था।

युवराज ने खराब बल्लेबाजी रिकॉर्ड पर मारा था ताना

कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन के कारण सभी क्रिकेटर अपने-अपने घर पर हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने दर्शकों से संपर्क बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में हाल ही में युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम लाइव चैट पर जसप्रीत बुमराह से बात की थी। इस दौरान उनहोंने बुमराह की खराब बल्लेबाजी रिकॉर्ड का ताना उन्हें मारा था।

बुमराह बोले, कर चुके हैं विस्फोटक बल्लेबाजी

इस लाइव चैट में युवी ने बुमराह की बल्लेबाजी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि वनडे में आपका सवोच्च स्कोर 10 रन है। टेस्ट मैच में भी 10 रन और आईपीएल में महज 16 रन। कुल 80 प्रथम श्रेणी मैचों में आपने मात्र 82 रन बनाए हैं। इस पर बाद में युवराज को जवाब देते हुए बुमराह ने कहा था कि 2017 में उन्होंने गोवा के खिलाफ मात्र 20 गेंद पर 42 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस मैच में गुजरात ने बुमराह की विस्फोटक पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 277 रन बनाया था और इसके बाद को 199 पर आलआउट कर 78 रन से मैच जीत लिया था।

अब ट्वीट किया वीडियो

सभी क्रिकेटर लॉकडाउन में आजकल अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया के जरिये ही रू-ब-रू हो रहे हैं। युवराज से इंस्टाग्राम चैट पर बात करने के बाद मंगलवार को बुमराह ने अपनी बल्लेबाजी का वह वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया। यह वही 2017 वाला वीडियो है। जिसमें वह गोवा के खिलाफ गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए जसप्रीत बुमराह ने इसका कैप्शन दिया, भारी मांग को देखते हुए। उन्होंने युवी का जिक्र करते हुए यह भी लिखा कि विशेष रूप से युवराज सिंह की मांग पर 2017 में खेली गई जसप्रीत बुमराह की मैच विनिंग पारी का वीडियो पेश है।

Updated on:
28 Apr 2020, 8:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All