क्रिकेट

भारत से भिड़ंत से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, रिकी पोंटिंग ने भी जताई चिंता

चोट की वजह से लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में कैमरन ग्रीन खेलने नहीं उतरे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2024, 10:38 PM IST
Feature image

Cameron Green Back Injury AUS vs ENG: इंग्लैंड से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए तीसरे वनडे मैच के बाद पीठ दर्द उभरने की वजह से सीरीज के शेष दो मैचों से बाहर होना पड़ा।

चोट की वजह से शुक्रवार को लार्ड्स में चौथे वनडे मैच में कैमरन ग्रीन खेलने नहीं उतरे। चोट को देखते हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके खेलने को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

इस संबंध में ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रवक्ता ने कहा, चोट की गंभीरता और उनकी वापसी के बारे में तब तक नहीं पता चल सकेगा, जब तक वह पर्थ नहीं पहुंच जाते। वहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, हम जानते हैं कि ग्रीन को पहले भी समस्याएं आती रही हैं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि काश इस बार पहले जैसा फ्रेक्चर ना आया हो। यदि ऐसा हुआ तो ऑस्ट्रेलियाई टीम उनसे गेंदबाजी ना करवा कर केवल बैटिंग करवा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम खिलाड़ी हैं ग्रीन

कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 28 टेस्ट मैचों में अब तक 1,377 रन बनाए हैं और 35 विकेट झटक चुके हैं। कैमरन ग्रीन ने भारत के खिलाफ 7 टेस्ट मैच की 11 पारियों में 36.54 की औसत से 402 रन बनााए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। उन्होंने इतने ही मैचों में भारत के खिलाफ दो विकेट भी चटकाए हैं।

Updated on:
27 Sep 2024, 10:38 PM IST
Published on: