25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया छह बार की चैंपियन, भारतीय टीम खिताब को तरसी

ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है। इस टीम ने आठ संस्करणों में छह बार खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में पहली बार खिताब जीता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 27 Sep 2024, 5:22 PM IST

Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आयोजन 3 से 20 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमरीत (UAE) के दो शहरों दुबई और शारजाह में होगा। इस टूर्नामेंट की 10 टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड समेत छह टीमें पिछले साल महिला T20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन की बदौलत क्वालीफाई किया हैं। प्रतियोगिता को UAE में स्थानांतरित करने से पहले बांग्लादेश टीम ने मेजबान देश के रूप में क्वालीफाई किया था।

मेग लैनिंग सबसे सफल कप्तान

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम है। इस टीम ने आठ संस्करणों में छह बार खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने 2010 में पहली बार खिताब जीता था। अगले दो संस्करणों (2012, 2014) में इसका बचाव किया था।

2016 में फाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए 2018, 2020 और 2023 में खिताब अपने नाम किया। 2009 में इंग्लैंड जबकि 2016 में वेस्टइंडीज ने खिताब जीते थे। अब तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। भारतीय टीम 2020 में फाइनल में पहुंची और उसे ऑस्ट्रेलियाई टीम से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने सर्वाधिक चार बार विश्व कप खिताब जीते हैं।

यह भी पढ़ेंः एथलीट नीरज चोपड़ा ने बताया अपना अगला लक्ष्य, किस तरह हासिल करेंगे पदक