क्रिकेट

मोहम्मद सिराज की दरियादिली ने जीता ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रेमियों का दिल

-ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी कैमरून ग्रीन के सिर पर लगी जसप्रीत बुमराह के तेज गेंद। हुए चोटिल।-कैमरून ग्रीन के सिर पर गेंद लगते ही दूसरे छोर पर खड़े भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज ने तुरंत पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।-मोहम्मद सिराज की दरियादिली की फैन हुई ऑस्ट्रेलिया मीडिया, जमकर की तारीफ।
2 min read
Dec 12, 2020
siraj.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (mohammed siraj) की दरियादिली पर ऑस्ट्रेलिया मीडिया (Australia Media) ने उनकी तारीफ की है। दूसरे अभ्यास मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की स्ट्रेट ड्राइव गेंदबाज कैमरून ग्रीन (Cameron Green) के हाथ से टकरा कर सीधे उनके सिर पर लगी। नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े सिराज (siraj) तुरंत अपना बल्ला छोड़कर ग्रीन को देखने पहुंचे।

9न्यूज ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट किया, भारतीय क्रिकेटर सिराज युवा हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को सिर में चोट लगने के बाद उन्हें देखने पहुंचे इसलिए उनकी खेल भावना की काफी तारीफ हो रही है। एबीसी के माइकल डोयले ने ट्वीट किया, सिराज का बल्ला छोड़कर ग्रीन के पास जाना मेरे लिए इस समर का सबसे शानदार पल है।

ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार अमांडा बेली ने ट्वीट किया, यह खेल भावना के लिए कैसा है ? ग्रीन ने चेहर पर लगी, सिराज सीधे उन्हें देखने गए। ग्रीन के सातवें ओवर में यह हादसा हुआ। उस समय बुमराह 40 रनों पर खेल रहे थे। ग्रीन को तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा और बाद में वह मैच से बाहर हो गए।

ग्रीन ने चोटिल होने से पहले पहली पारी में भारत के खिलाफ 6.1 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया। 58 गेंद पर 43 रन बनाकर खेल रहे शुभमन गिल को ग्रीन ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करवाया।

पिछले वार्म अप मैच में शतक बनाने वाले ग्रीन को चोट लगने के बाद तुरंत ही मैदान से बाहर ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया। ऑस्ट्रेलिया ए टीम की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वार्म मैच के दौरान विल पुकोवस्की को भारतीय गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद लगी थी।

Updated on:
12 Dec 2020 10:32 pm
Published on:
12 Dec 2020 10:25 pm
Also Read
View All
IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों

IND vs AFG: T20 इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा, संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत जीती सीरीज