क्रिकेट

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले टीम को तगड़ा झटका, सर्जरी के चलते 6 महीने क्रिकेट नहीं खेल सकेगा ये स्टार ऑलराउंडर

IND vs AUS Border Gavaskar Trophy: ऑस्‍ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कैमरून ग्रीन पीठ की चोट की सर्जरी के चलते कम से कम 6 महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Oct 2024, 10:10 AM IST
Feature image

IND vs AUS Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कैमरून ग्रीन कम से कम 6 महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। ऐसे में वह बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के साथ संभावित रूप से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह उनकी पीठ की चोट की सर्जरी है।

सर्जरी करवाने जा रहे हैं ग्रीन

पहले ऐसी खबरें आई थीं कि ग्रीन के बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा है। कुछ रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ग्रीन महत्वपूर्ण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर हिस्सा लेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ग्रीन अपनी पांचवीं स्ट्रेस फ्रैक्चर के बाद अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी करवाने जा रहे हैं।

कैमरून ग्रीन ने सर्जरी करवाने का फैसला किया

माना जा रहा है कि 25 वर्षीय ऑलराउंडर को अपनी चोट से उबरने में करीब 6 महीने लगेंगे। हालांकि उनकी मौजूदगी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्‍होंने भविष्य को देखते हुए अपनी चोट को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। कैमरून ग्रीन को हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते समय चोट लगी थी।

अब ग्रीन पूरी गर्मियों में खेल से बाहर हो जाएंगे, जिसमें महत्वपूर्ण बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, श्रीलंका का दौरा और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। हालांकि यह देखना होगा कि क्या वह WTC फाइनल, IPL और वेस्टइंडीज दौरे पर ठीक हो पाते हैं या नहीं।

Updated on:
14 Oct 2024, 10:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All