26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद हरमनप्रीत कौर ने टी20 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर दिया बड़ा बयान 

Harmanpreet Kaur: ऑस्‍ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश नजर आईं। हरमनप्रीत के चेहरे पर सीधे सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाने का दर्द भी साफ छलक रहा था। उन्‍होंने कहा कि अगर हमें एक और गेम खेलने का मौका मिलता है तो यह बहुत अच्छा होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Oct 2024, 9:31 AM IST

India W vs England W

भारतीय महिला टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर। (फोटो सोर्स: IANS)

Harmanpreet Kaur: महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 9 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम को भारतीय गेंदबाजों ने निर्धारित 20 ओवर में 151 रन पर रोक दिया था। इसके जवाब में टीम इंडिया 142 रन बना सकी। इस जीत के साथ ऑस्‍ट्रेलिया ने जहां सेमीफाइनल में जगह बना ली है तो वहीं, अब भारतीय महिला टीम किस्‍मत के सहारे है। भारत उम्‍मीद करेगा कि पाकिस्‍तान जीत जाए और वह सेमीफाइनल में जगह बना ले। ऑस्‍ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय कप्‍तान हरमनप्रीत कौर का सेमीफाइनल में जगह बनाने को लेकर दर्द भी छलका है।

'उनके पास कई ऑलराउंडर'

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्‍ट्रेलिया से मैच हारने के बाद कहा कि मुझे लगता है कि उनकी पूरी टीम योगदान देती है, वे एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं हैं, उनके पास कई ऑलराउंडर हैं जो योगदान देते हैं। हमने भी अच्छी योजना बनाई और हम खेल में मौजूद थे लेकिन उन्होंने आसान रन नहीं दिए और इसे मुश्किल बना दिया। वह एक अनुभवी टीम है। 

'हम कुछ ढीली गेंदों को हिट नहीं कर पाए'

उन्‍होंने आगे कहा कि यह कुछ ऐसा है जो आपके नियंत्रण में नहीं है, आपको हमेशा अपनी प्लेइंग इलेवन तैयार रखनी होती है, भले ही एक या दो खिलाड़ी बाहर हो जाएं। राधा ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, वह खेल में थी और उसने अच्छी फील्डिंग की। आपको टीम में ऐसे चरित्र की आवश्यकता होती है जो हमेशा मौजूद रहे। यह एक ऐसा लक्ष्य था जिसे हासिल किया जा सकता था। जब मैं और दीप्ति बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम कुछ ढीली गेंदों को हिट नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया से हारे, अब भारतीय महिला टीम किस्मत के सहारे, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर कही ये बात

हरमनप्रीत कौर की बातों सीधे-सीधे वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने का दर्द साफ छलकता नजर आया। उन्‍होंने कहा कि अगर हमें एक और गेम खेलने का मौका मिलता है तो यह बहुत अच्छा होगा। अन्यथा, जो भी वहां होने का हकदार है, वह टीम वहां होगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग