क्रिकेट

बिहार में दर्ज हुआ MS Dhoni पर मुकदमा, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) पर एक मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कि यह मुकदमा बिहार के बेगूसराय जिले में दर्ज कराया गया है। आखिर क्यों एम एस धोनी पर मुकदमा दर्ज किया गया? जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

2 min read
May 31, 2022
case_against_ms_dhoni.jpg
Case Against MS Dhoni

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे में महेंद्र सिंह धोनी के अलावा 8 लोगों को नामजद किया गया है। यह मुकदमा बिहार के बेगूसराय जिले में दर्ज बयान दर्ज कराया गया है। इस पूरे मामले की सुनवाई आगामी 28 जून को होगी। क्या है यह मामला और धोनी पर क्यों मामला दर्ज किया गया है जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

MS Dhoni इस मामले में दर्ज कराया गया मुकदमा -

बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत आठ अन्य लोगों पर जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा डीएस एंटरप्राइजेज के मालिक नीरज कुमार निराला ने दर्ज कराया है। नीरज कुमार के अनुसार धोनी समेत अन्य 8 लोगों पर वर्ष 2021 में उसने न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड का सीएनएफ (CNF) लिया था। सीएनएफ लेने के लिए नीरज कुमार निराला ने 36 लाख 86 हजार रुपए कंपनी को दिए। इसके बाद कंपनी ने उन्हें फर्टिलाइजर भेज दिया, लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद इस खाद की बिक्री नहीं हो पाई। इस पूरे मामले पर विवाद उत्पन्न होने के बाद नीरज कुमार को कंपनी ने 30 लाख का चेक देते हुए सारा फर्टिलाइजर वापस ले लिया।

कंपनी द्वारा चेक हुआ बाउंस -

इस मामले में रोमांचक मोड़ तब आया जब कंपनी द्वारा दिया गया 30 लाख का चेक बाउंस हो गया। नीरज कुमार ने इस पूरे मामले की कंपनी के संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन उसे कोई समाधान नहीं मिला। इसके बाद नीरज कुमार ने महेंद्र सिंह धोनी समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज करा कर दिया है। इस पूरे मामले में नीरज कुमार ने परिवाद पत्र के साथ, लीगल नोटिस और महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किए गए न्यू ग्लोबल उपजवर्धक इंडिया लिमिटेड के विज्ञापन की फोटो भी दाखिल की है।

ये भी पढ़ें - IPL 2022: ये रहे इस सीजन के 4 बड़े विवाद, एक में तो हाथपाई तक की आ गयी थी नौबत

Published on:
31 May 2022 08:12 pm