क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Schedule घोषित होने से पहले ही हुआ लीक, जानें कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

Champions Trophy 2025 Schedule: पीसीबी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल तैयार कर मंजूरी के लिए आईसीसी को भेजा है, जो घोषणा से पहले ही लीक हो गया है। शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। आइये जानते हैं IND vs PAK का मैच कब और कहा खेला जाएगा?
2 min read
Champions Trophy 2025

Champions Trophy 2025 Schedule: पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पीसीबी जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। इतना ही नहीं पीसीबी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल तय करते हुए मंजूरी के लिए आईसीसी के पास भेज दिया है, जो घोषणा से पहले ही लीक हो गया है। ब्रिटेन के एक प्रसिद्ध अखबार के मुताबिक, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कराची में 19 फरवरी से होगा। टूर्नामेंट का आगाज पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के मुकाबले से होगा। शेड्यूल के अनुसार, भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। आइये जानते हैं IND vs PAK का मैच कौन सी तारीख को और कहा खेला जाएगा?

जय शाह ने दिए हैं सकारात्‍मक संकेत

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये है कि बीसीसीआई भारतीय टीम को पाकिस्‍तान के दौरे पर भेजेगा या नहीं? क्‍योंकि लंबे समय से भारत-पाक के सियासी रिश्‍ते तनावपूर्ण रहे हैं। यदि बीसीसीआई फिर से टीम नहीं भेजता है तो पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती होना तय है। हालांकि हाल ही में बोर्ड सचिव जय शाह ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी रोहित शर्मा की अगुवाई जीतने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई या तो पाकिस्‍तान के दौरे पर टीम भेजेगा या फिर भारत के मैच किसी न्‍यूट्रल वेन्‍यू पर खेले जा सकते हैं।

पीसीबी ने किसी से चर्चा किए बिना शेड्यूल आईसीसी को भेजा 

पीसीबी जोर-शोर से चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों में जुटा हुआ है और शेड्यूल भी आईसीसी की मंजूरी के लिए भेज दिया है, लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि उसने आईसीसी, भारत और बाकी सदस्य देशों से कोई चर्चा तक नहीं की है। जबकि उसके पास टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के दौरान आईसीसी, बीसीसीआई और अफ्रीकी अधिकारियों से बातचीत का अच्छा मौका था, लेकिन पीसीबी का कोई अधिकारी फाइनल देखने बारबाडोस भी नहीं पहुंचा। ऐसे में अगर बीसीसीआई अपने पुराने रुख पर अड़ा रहता है तो पाकिस्‍तान के पास हाईब्रिड मॉडल के अलावा कोई विकल्‍प नहीं बचेगा।

19 फरवरी से पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगा टूर्नामेंट का आगाज

पीसीबी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल तैयार करते हुए आईसीसी के साथ सदस्य देशों को मंजूरी के लिए भेजा है, लेकिन घोषणा से पहले ही ये शेड्यूल वायरल हो गया है। दरअसल, ब्रिटेन के 'द टेलीग्राफ' ने इसे प्रकाशित कर दिया है। जिसके अनुसार, चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज कराची में 19 फरवरी से पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के मैच से होगा। 

1 मार्च को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। भारत और पाक का महा मुकाबला 1 मार्च को लाहौर में खेला जाएगा। भारत के सभी मैच लाहौर में ही खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 5 और 6 मार्च को कराची और रावलपिंडी में खेले जाएंगे। अगर टीम इंडिया टॉप-4 में पहुंचती है तो उसका सेमीफाइनल लाहौर में ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

Updated on:
11 Jul 2024 09:45 am
Published on:
11 Jul 2024 09:45 am
Also Read
View All
इंग्लैंड में भारत के प्रदर्शन को लेकर सुनील गावस्कर की खरी-खरी, बोले- ईगो पर कंट्रोल रखना सीखना होगा, जानें किस-किसको लताड़ा

‘जैसे हो वैसे रहना’, जिम्बाब्वे दौरे पर अपने खराब प्रदर्शन को लेकर भावुक हुए अभिषेक शर्मा, तो सूर्यकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

CWG 2026: तेजस शिर्से और मुरली श्रीशंकर जोरदार प्रदर्शन, 110 मीटर बाधा दौड़ और लॉन्ग जंप के फाइनल में बनाई जगह

भारत अब भी बना सकता है WTC के फाइनल में जगह, श्रीलंका के खिलाफ अगले मैच से पहले जान लीजिये पॉइंट्स टेबल का हाल

“मैं चूहों की दौड़ का हिस्सा नहीं बनूंगा”, संजू सैमसन ने अपनी शर्तों पर खेलने का लिया फैसला